फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The turn to the third eye !

यहां ताो तीसरी आंख दे गई दगा!

Wed, 25 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 25 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
The turn to the third eye !

शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने को पुलिस

विज्ञापन
महकमे की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों सिर्फ शो पीस बन कर रह गए हैं। एक कैमरा जहां खराब हो चुका है, वहीं अन्य कैमरे नेटवर्किंग न मिलने से बंद पड़े हैं। इससे विभाग की ओर से शहर को सुरक्षित रखने के लिए की गई कवायद सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गई है।

इसका लाभ आम जनता व पुलिस महकमे किसी का भी नहीं मिल पा रहा है। ज्ञात हो कि जिले में पुलिस महकमे को आधुनिक तकनीकी से जोड़ा जा रहा है। सीसीटीएनएस के तहत जहां थानों को आनलाइन करने का कार्य कर चल रहा है, वहीं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मार्च में दो चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए थे।

इनको अत्याधुनिक स्मार्ट कंट्रोल रूम से सेटेलाइट द्वारा जोड़ दिया गया था। जहां पर एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिससे चौराहे पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी कंट्रोल रूम मे ंरहेगी। प्रथम चरण में शहर के नुमाइश चौराहा और सिनेमा चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

इसके लिए पास की इमारत पर ही टावर बनाए गए थे। जिनके माध्यम से कैमरे में कैद जानकारी कंट्रोल रूप तक सेटेलाइट के माध्यम से पहुंचेगी। इससे ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जानी थी, पर इन चौराहे पर लगे कैमरे अब सिर्फ शो पीस बन कर रह गए हैं।

नुमाइश चौराहे का जहां बड़ा कैमरा खराब हो गया है, वहीं अन्य में सिग्नल की समस्या है। इससे उनका उपयोग विभाग नहीं कर पा रहा है। उधर, इस बाबत एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि कैमरों को व्यवस्थित करने को संबंधित संस्था से कहा गया है। दो दिन के अंदर कैमरे संचालित हो जाएंगे। इसके अलावा महिला थाने में भी कैमरे लग गए हैं, वह भी शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed