{"_id":"605b7d498ebc3e590c0a1937","slug":"the-truck-overturned-on-the-woman-going-to-the-toilet-after-trampling-the-pregnant-both-died-hardoi-news-knp6197038107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को रौंदकर शौच जा रही महिला पर पलटा ट्रक, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती को रौंदकर शौच जा रही महिला पर पलटा ट्रक, दोनों की मौत
विज्ञापन
फोटो-12-निर्मला की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
सांडी। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे मकान के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को रौंद दिया। इसके बाद सड़क पर जा रही महिला पर ट्रक पलट गया। घटना में एक महिला की मौके पर और दूसरी की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।
अरवल थाना क्षेत्र के नदना निवासी विनोद कुमार पिछले कुछ वर्ष से नेकपुर हातिमपुर में सड़क किनारे मकान बनवाकर रह रहा था। विनोद महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। यहां उसकी पत्नी शेष कुमारी (30) अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी।
शेष कुमारी गर्भवती थी। बुधवार सुबह घर के बाहर बिल्हौर-कटरा मार्ग के किनारे झाडू लगा रही थी। इसी दौरान बिलग्राम की ओर से आ रहा कांच लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया और शेष कुमार को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक पलट गया जिसकी जद सड़क पर जा रही पड़ोसी निर्मला (40) आ गई।
विज्ञापन
घायल निर्मला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लगभग एक घंटे उपचार के बाद निर्मला ने भी दम तोड़ दिया। उधर, दूसरी ओर घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने हेल्पर को हिरासत में ले लिया। हेल्पर भी मामूली रूप से चुटहिल हुआ है।
घटना के बाद दोनों महिलाओं के परिवारों में कोहराम मच गया। शेष कुमारी के पति विनोद को घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दी। इस पर विनोद कुमार महाराष्ट्र से हरदोई आने के लिए रवाना हो गया।
उसके दो पुत्र और एक पुत्री को पड़ोसियों ने जैसे तैसे संभाला और बाद में आए रिश्तेदारों को सौंप दिया। उधर, दूसरी ओर निर्मला का पति पप्पू खेत में गया हुआ था। घटना का पत चलते ही मौके पर पहुंच गया। पप्पू के भी दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

फोटो-13-शेष कुमारी की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI

फोटो-14-मृतकों के बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : HARDOI