{"_id":"5843148d4f1c1b0d1ede943f","slug":"the-truck-beat-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्र को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने छात्र को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र के आंझी गांव निवासी छात्र को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई क र दी। इसके बाद शाहाबाद-पिहानी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम व सीओ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के आंझी गांव निवासी रामबाबू का बेटा सुशील कुमार (13) रेलवे स्टेशन के निकट स्थित प्रकाश बाल विद्या मंदिर में कक्षा 8 का छात्र था। शनिवार शाम को वह साइकिल से शांति कुटीर से कोचिंग पढ़कर लौट रहा था।
विज्ञापन
शाहाबाद-पिहानी रोड में नगरिया मोड़ पर गन्ने से भरे ट्रक ने उसे से कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई क ी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी बृजेश त्रिपाठी पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों को शांत करने क ा प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस दौरान एसडीएम शाहाबाद अनिल त्रिगुणायक व सीओ अरविंद कुमार पहुंचे। उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।