फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   the tried and tested

केंद्र में प्रवेश को आजमाई किस्मत

Mon, 23 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
the tried and tested

विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश को शहर के चार परीक्षा

विज्ञापन
केंद्राें पर 2854 विद्यार्थियों ने किस्मत आजमाई। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले दस विद्यार्थियों को विद्यालय में पढ़ने का मौका मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा रही।

विद्या ज्ञान केंद्र सिघौली सीतापुर में प्रवेश के लिए रविवार को शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 6369 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 2854 परीक्षा में शामिल हुए। 3515 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

वेणी माधव बालिका कालेज में प्रथम पाली में 1000 बालिकाओं की परीक्षा होनी थी। जिसमें 398 उपस्थित हुई। द्वितीय पाली में एक हजार में 522 बालक परीक्षा में शामिल हुए। आरआर इंटर कालेज में प्रथम पाली में 800 में 291 और द्वितीय पाली में 880 में 392, जीआईसी में प्रथम पाली में 850 में 339।

द्वितीय पाली में 892 में 488 और जीजीआईसी में प्रथम पाली में 447 में 169 और द्वितीय पाली में 500 में 255 विद्यार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले दस बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। जिसमें छह बालक और चार बालिकाएं होगी।

इनको विद्यालय में इंटर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। परीक्षा के दौरान डीसी शैलेंद्र मिश्र और परीक्षा प्रभारी मूलचंद्र ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और इस बाबत निर्देश दिए। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed