{"_id":"680fc0a363f2cb6aad05ec9a","slug":"the-timing-of-ac-janrath-bus-running-between-delhi-hardoi-has-been-changed-hardoi-news-c-213-1-hra1004-130421-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिल्ली-हरदोई के बीच चलने वाली एसी जनरथ बस का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिल्ली-हरदोई के बीच चलने वाली एसी जनरथ बस का समय बदला
Mon, 28 Apr 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
- दोनों बस स्टेशनों से अब रात को साढ़े आठ बजे चलेगी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दिल्ली से हरदोई के बीच चलने वाली एयर कंडीशन जनरथ बस सेवा के समय में फेरबदल कर दिया गया है। बस सेवा का समय बदलने की मांग की जा रही थी। इसको पूरा करते हुए संचालन विभाग के सलाहकार ने समय में परिवर्तन करते हुए सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया है।
दिल्ली के यात्रियों के लिए हरदोई से एसी जनरथ बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। दो बसें एक दिल्ली से और दूसरी हरदोई से एक ही समय पर अपने अपने बस स्टेशनों से चलती हैं। हरदोई बस स्टेशन से दिल्ली के लिए जनरथ बस सेवा शाम को 6:30 बजे चलती है और इसी समय पर दिल्ली से हरदोई के लिए भी बस रवाना होती है। शाम को साढ़े छह बजे बसों का संचालन होने से कई यात्री बस सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। बीते काफी समय से यात्री बस सेवा का समय परिवर्तन करने की मांग कर रहे थे। इस पर आखिरकार मुहर लग गई। रोडवेज परिवहन निगम के संचालन विभाग के सलाहकार अतुल जैन ने सोमवार को पत्र जारी करते हुए दोनों बस स्टेशनों से शाम को 6:30 बजे चलने वाली बस सेवा का समय परिवर्तन करते हुए अब रात को 20:30 बजे कर दिया है। उन्होंने बसों की परिवर्तित समय सारिणी संबंधित रूट के सभी सहायक क्षेत्रीय अधिकारियों को भेज दी है।