{"_id":"64d13a91bb8cf8fabb054e74","slug":"the-team-will-investigate-the-challans-of-board-examination-fee-hardoi-news-c-213-1-hra1002-1806-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बोर्ड परीक्षा शुल्क के चालानों की जांच करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बोर्ड परीक्षा शुल्क के चालानों की जांच करेगी टीम
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने में चालान में हेराफेरी करने के मामले की तीन सदस्यीय टीम जांच करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विद्यालय प्रधानाचार्य पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जनपद में 632 विद्यालय संचालित हैं। इनमें विगत शिक्षा सत्र में 617 विद्यालयों के एक लाख छह हजार 395 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें हाईस्कूल के 59,838 और इंटर के 46,557 विद्यार्थी शामिल थे। इन विद्यालयों का परीक्षा शुल्क विद्यालय प्रधानाचार्य के माध्यम से चालान बनाकर बोर्ड के विभागीय खातों में जमा कराया गया था। इसमें कुछ ने ऑनलाइन और कुछ ने ऑफलाइन चालान के माध्यम से धनराशि जमा की थी।
विभाग की ओर से ऑनलाइन चालान का मिलान किया गया। इसमें कुछ विद्यालयों के चालान संदिग्ध मिले थे। बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड चालान की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम बोर्ड परीक्षा में लगाए गए सभी चालानों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार अब तक विभागीय जांच में जिन विद्यालय के चालान संदिग्ध लग रहे हैं। उनमें सात के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। टीम की आख्या के बाद ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि बोर्ड के चालान के सत्यापन विभाग की ओर से किया जा रहा था। इसमें मामले संदिग्ध आने पर तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। समिति की आख्या के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।