{"_id":"844314b20443a6b2f54289f9e341f0b9","slug":"the-team-of-doctors-examined-the-patients-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज क्षेत्र के मजरा सोनहार के महुवापुरवा में
विज्ञापन
फाइलेरिया की दवा खाने के बाद युवती की मौत और 48 लोगों के बीमार होने की
खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमा की नींद खुली। शनिवार को अपर
मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंच कर
मरीजों को दवा बांट इलाज किया।
ज्ञात हो कि महुवापुरवा में सोमवार व मंगलवार को एएनएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से लोगों को फाइलेरिया की दवा वितरित की। कुछ लोगों ने इस दवा बुधवार को खाया। खाने के बाद उनका शरीर शिथिल पड़ गया और चक्कर आने लगे। रामकिशन की पुत्री मुन्नी देवी (18) की मौत हो गई।
इसके अलावा अन्य ग्रामीणों की हालत भी बिगड़ने लगी। दवा से प्रभु दयाल का बेटा कुलदीप कुमार (17), नंद किशोर की पत्नी सुमन देवी (22), रामप्रसाद (55) की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इसके अलावा चंद्रसेन की पत्नी शिवकली (40) व पुत्र परशुराम (13), प्यारेलाल की पुत्री दीप कुमारी (24), रामखेलावन (50), रामवती (52) और भगाना (65) का उपचार घर पर ही शुरू हुआ था। इस बाबत सीएमओ डा. वीके गुप्ता का दावा था कि फाइलेरिया की दवा से घटना नहीं हुई।
इसकी जांच की जाएगी। वहीं शनिवार को खबर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य महकमा की नींद खुली और अपर चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और 82 मरीजों को दवाइयां वितरित की। बताया कि मरीजों की हालत ठीक है।