फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The team collected fines from those setting up shops on the footpath and seized goods.

Hardoi News: फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों से टीम ने वसूला जुर्माना, कब्जे में ली सामग्री

Tue, 20 Jan 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
The team collected fines from those setting up shops on the footpath and seized goods.
फोटो 22: फुटपाथ कब्जा मुक्त कराने के दौरान अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान दुकानदार को समझाते
हरदोई। साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकानें खोलने और फुटपाथ पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ निकाय की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने सिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहे और छोटे चौराहे से सदर बाजार में अभियान चलाया। फुटपाथ पर लगीं मिलीं दुकानों को हटवाए जाने के साथ ही सामग्री को कब्जे में लिया। टीम ने तीन हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन

सदर बाजार में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी तय है। निकाय की टीम ने शासन के निर्देश पर सिनेमा रोड पर फुटपाथ कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। साप्ताहिक बंदी के बाद भी बड़ी संख्या में दुकानें खुली मिलीं और फुटपाथ पर सामग्री रखकर ऊपर से तिरपाल भी लगाया गया था। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने अभियान के दौरान फुटपाथों को शासन की ओर से दी गई व्यवस्था में खाली कराया है। टीम ने फुटपाथ पर स्थायी दुकानदारों और बाहर से आकर फुटपाथ और गली में दुकान लगाने वालों को दोबारा दुकान लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बताया कि नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान के नेतृत्व में आशीष अवस्थी, पुलिस फोर्स और निकाय के कर्मियों ने फुटपाथ पर रखी सामग्री को जब्त भी कर लिया है। टीम ने छोटा चौराहे से सदर बाजार में अभियान का फॉलोअप भी किया। फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी। वहीं, मंडी में दुकान लगाने के लिए कहा है। मंडी के बाहर दुकान लगी मिलने पर अब जुर्माना और कार्रवाई दोनों की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed