फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The sword of action is also hanging against 12 junior engineers of Construction Block-1 and Provincial Block.The sword of action is also hanging against 12 junior engineers of Construction Block-1 and Provincial Block.

Hardoi News: निर्माण खंड-1 और प्रांतीय खंड के 12 अवर अभियंताओं पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Fri, 29 Nov 2024 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
The sword of action is also hanging against 12 junior engineers of Construction Block-1 and Provincial Block.The sword of action is also hanging against 12 junior engineers of Construction Block-1 and Provincial Block.
हरदोई। जनपद में चार मार्गाें के निर्माण में हुए घोटाले में 16 अभियंताओं और चार फर्माें को ब्लैक लिस्टेड किए जाने से जनपद मेें खलबली मच गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के स्थानीय कार्यालयों में सन्नाटा पसरा है और जो कर्मचारी व ठेकेदार पहुंचे वह भी इसी मुद्दे पर चर्चा करते नजर आए। पूरे मामले में अभी 12 और अभियंताओं पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कार्रवाई की जद में आने की आशंका में बड़ी संख्या में अभियंता लखनऊ की दौड़ भी लगा रहे हैं।
नौ नवंबर को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान के नेतृत्व में एक टीम हरदोई आई थी। इस टीम ने लखनऊ पलिया मार्ग से सांडी-शाहाबाद मार्ग को जोड़ने वाले रद्धेपुरवा सकतपुर मार्ग का निरीक्षण किया था। यह मार्ग निर्माणाधीन है। इसके साथ ही बेहटा गोकुल मंसूरनगर, हरदोई-सांडी और खटेली मझिगवां मार्ग का भी निरीक्षण किया था। निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री के नमूने भरकर अधिकारियों की टीम लखनऊ ले गई थी। वहां जांच के दौरान यह नमूने फेल हो गए थे। तभी से ठेकेदारों (संबंधित फर्माें) और अभियंताओं पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन

फिलहाल हुई कार्रवाई में एक अधीक्षण अभियंता, दो अधिशासी अभियंता, पांच सहायक अभियंता और आठ अवर अभियंता निलंबित किए गए हैं। अभी 12 और अभियंताओं पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि शासन स्तर से होने वाली कार्रवाई कर दी गई है और अभी विभागाध्यक्ष व मुख्य अभियंता के स्तर से होने वाली कार्रवाई बाकी है। इसी में 12 अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी। इनमें से ज्यादातर अवर अभियंता ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां-जहां खोदवाई थी टीम ने सड़क, वहां-वहां के अवर अभियंता निलंबित
लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से शाहाबाद-सांडी मार्ग को जोड़ने वाले सकतपुर-रद्धेपुरवा मार्ग पर टीम ने छह जगहों पर सड़क खोदवाई थी। छह अलग-अलग अवर अभियंताओं के कार्य क्षेत्र में उक्त स्थान थे। नमूने फेल हुए तो शासन ने लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार, सहायक अभियंता राजवीर सिंह, एसके पांडेय और जीएन सिंह के साथ अवर अभियंता अमर सिंह, रुचि गुप्ता, सतेंद्र कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, मकरंद सिंह यादव और वीरेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है।

अभी निर्माण खंड एक के आठ अवर अभियंताओं पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इसी तरह प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा, दो सहायक अभियंता रीतेश कटियार और कृष्णकांत मिश्रा को निलंबित किया गया है। इस खंड के दो अवर अभियंता शोएब और राजीव कुमार का निलंबन हुआ है। यहां के चार और अवर अभियंताओं पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed