{"_id":"68dac1291a86b94fdf0751d1","slug":"the-sufferer-is-more-guilty-than-the-perpetrator-speak-openly-narayani-bhatia-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138154-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्म करने वाले से ज्यादा दोषी होता है सहने वाला, खुलकर बोलें : नारायणी भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्म करने वाले से ज्यादा दोषी होता है सहने वाला, खुलकर बोलें : नारायणी भाटिया
विज्ञापन
फोटो-33-पुलिस की पाठशाला में बोलतीं आईएएस नारायणी भाटिया, साथ में सीओ संतोष सिंह और प्रधानाचार्
संडीला। राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजन तो पुलिस की पाठशाला का था लेकिन आईएएस और पीपीएस अफसर को अपने बीच पाकर छात्राओं ने खुलकर बातचीत की। संडीला की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया ने कहा कि जुर्म करने वालों से ज्यादा दोषी जुर्म सहने वाला होता है। कोई समस्या हो तो बताना जरूर चाहिए ताकि समस्या का समाधान हो सके।
अमर उजाला के बैनर तले आयोजित पुलिस की पाठशाला में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स और किरण बेदी के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। छात्राओं को भी हर क्षेत्र में पारंगत होना चाहिए। गलत को सहेंगे तो हमेशा सहना पड़ेगा, इसलिए कहना सीखें। उन्होंने कहा कि सरकार भी मिशन शक्ति इसी उद्देश्य से चला रही है कि महिलाओं, युवतियों और किशोरियों के साथ कोई अपराध न हो।
सीओ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं को चुप रहने की नहीं बोलने की जरूरत है। कोई गलत बात न तो करें और न ही बर्दाश्त करें। जो बात मां से छिपानी पड़े समझ लेना कि वह गलत है। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत हो रहे विविध आयोजनों की जानकारी दी। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए कहा कि पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी जाती है। आयोजन के दौरान प्रधानाचार्य नैमुश्हर सिद्दीकी, कोतवाल विद्या सागर पाल और अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आईएएस अफसर ने ने कहा- पांच छात्राओं की पढ़ाई का खर्च वह खुद उठाएंगी
कई छात्राओं ने संवाद के दौरान चिकित्सक, पुलिस अफसर और प्रोफेसर बनने की इच्छा जताई। साथ ही आर्थिक समस्या होने के कारण आगे की पढ़ाई बाधित होने की आशंका जताई। इस पर आईएएस ने कहा कि पांच छात्राओं की पढ़ाई का खर्च वह खुद उठाएंगी। बशर्ते इसके लिए छात्राओं के परिजन सहमत हों।
-- -- -- -
छात्रा बोली, घर वाले पढ़ाई रोकने की बात करते हैं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा हम बात करेंगे
आईएएस अफसर नारायणी भाटिया और छात्राओं के बीच दिलचस्प संवाद के बीच कुछ छात्राओं का दर्द भी फूट पड़ा। कक्षा दस की एक छात्रा ने कहा कि जब किसी की शिकायत घर पर करते हैं तो माता-पिता हमें ही गलत समझते हैं। पढ़ाई छुड़वा देने की बात कहते हैं। इस पर नारायणी भाटिया ने कहा कि वह खुद छात्रा के घर जाकर उनके माता-पिता से बात करेंगी, उनको समझाएंगी।