{"_id":"62b47acc25eb00817bc3574448651ae3","slug":"the-success-of-the-utilization-of-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘समय के सदुपयोग से मिलती सफलता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘समय के सदुपयोग से मिलती सफलता’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएसएन डिग्री कालेज में रविवार को एमए के
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संस्कृत संकाय के
छात्र-छात्राओं को सफलता के मंत्र देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य और
प्रवक्ताओं ने कई अहम बातें बताईं और उनको जीवन में उतारने के लिए प्रेरित
किया।
छात्र-छात्राओं को जीवन के उद्देश्यों को समझते हुए समय को वरीयता देने के लिए कहा। एमए संस्कृत विभाग के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित विदाई समारोह का शुभारंभ डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ला ने सरस्वती माता को माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
छात्रा नेहा शुक्ला ने सरस्वती वंदना और वैशाली व अंशिका ने स्वागत गान पेश किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शुक्ला ने कहा कि समय बहुमूल्य है, जो इसकी पहचान कर समय का सदुपयोग करता है, वह जीवन में सफल होते हैं।
विशिष्ट अतिथि डा. महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाग्य के साथ साथ कर्म करना भी अनिवार्य है, कर्म के बिना भाग्य साथ नहीं देता। संस्कृत विभाग के भूतपूर्व प्रभारी डा. रमेश कुमारी सिंह चौहान ने कहा कि संस्कृत विभाग ने तीन छात्रों को गोल्ड मेडल दिलाया और अनेक छात्र-छात्राएं नेट जेआरएफ का शिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं।
छात्रा प्रज्ञा बाजपेयी व नेहा सिंह ने संस्कृत में एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। भूतपूर्व छात्र विपिन कुमार और विवेक यादव ने गीत गाकर सबको आनंदित किया। डा. महेंद्र वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सूर्यभान सिंह, अनूप कुमार, मनीष कुमार, वैशाली, रेनू, दिव्या गौतम और आकांक्षा मौजूद थे।