फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The student had gone to Lucknow from home on 16th September, silence spread after the news of death

Hardoi News: 16 सितंबर को ही घर से लखनऊ गई थी छात्रा, मौत की खबर से पसरा सन्नाटा

Thu, 21 Sep 2023 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
The student had gone to Lucknow from home on 16th September, silence spread after the news of death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। लखनऊ में बुधवार रात गोली लगने से छात्रा हुई मौत की खबर लगने ही घर पर सन्नाटा पसर गया। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक उत्तरी में गुरुवार को घर पर मां-बेटा मिले लेकिन, घटना के संबंध में कुछ भी नहीं बता सके।
शहर के मोहल्ला आलू थोक उत्तरी में संतोष तिवारी का परिवार रहता है। वह जनपद कन्नौज के छिबरामऊ में उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक में सीनियर प्रबंध के पद पर तैनात हैं। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र रिशू यहां पर रहते हैं। जैसा कि परिवारीजन व पास के लोगों ने बताया कि निष्ठा तिवारी यूनिवर्सिटी में बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। 16 सितंबर को ही वह घर से लखनऊ गई थी। बुधवार रात गोली लगने से मौत की जानकारी पर परिवार के अन्य सदस्य लखनऊ चले गए थे। संतोष तिवारी मूल रूप से सांडी थाना क्षेत्र के घमोईया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बच्चाें की पढ़ाई के चलते यहां पर आलू थोक में मकान बना लिया है। इकलौती पुत्री निष्ठा तिवारी इन दिनों लखनऊ में थी। थी। परिजनों बताया कि निष्ठा तिवारी 16 सितंबर को ही लखनऊ गई थी। बताया गया कि लखनऊ में चिनहट के दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट में बुधवार रात पार्टी के दौरान निष्ठा को गोली लग गई। संदिग्ध हालात में गोली से घायल निष्ठा दोस्त लोहिया अस्पताल ले गए। जहां पर मौत हो गई। इसके बाद दोस्त उसका शव वहीं छाड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed