फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The struggle will continue until the old pension is implemented

Hardoi News: पुरानी पेंशन लागू होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Mon, 25 Sep 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
The struggle will continue until the old pension is implemented
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है। तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र डबास ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पेंशन रथ यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी प्रदेशों के समस्त जनपदों में जाकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है, लेकिन यदि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली नहीं की तो हम कोई राजनीतिक निर्णय भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

यदि सरकार नहीं जागती है, तो हम वोट की चोट करेंगे। आगामी शीतकालीन सत्र में दिल्ली में एक विशाल रैली कर संसद का घेराव करेंगे। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री आलोक मिश्रा ने कहा कि पेंशन हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। इसे हम हर हाल में सरकार से लेकर ही रहेंगे, यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी, तो संगठन बड़े आंदोलन को करने के लिए विवश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा अटारी बॉर्डर से जनपद बरेली, शाहजहांपुर, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ से होते हुए सोमवार को जनपद पहुंची। यात्रा का जनपद में जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा, जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित,अजय सिंह, अरविंद सिंह, आदर्श वर्मा, आदित्य ने स्वागत किया। पेंशन रथ यात्रा जनपद के मुख्य मार्गों से होते हुए जनपद फर्रुखाबाद को रवाना हो गई। राघवेंद्र शर्मा, गगन मिश्रा, राम सिंह, खगेश्वर राजपूत, अनिल शर्मा, अजीत प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed