फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The struggle to get test materials

परीक्षा सामग्री पाने को की मशक्कत

Sat, 07 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 07 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
The struggle to get test materials

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा सामग्री पाने के

विज्ञापन
लिए विद्यालय संचालकों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। सामग्री पाने में कार्यालय कर्मचारी और विद्यालय संचालक के बीच तू तू मैं मैं तक हो गई। देर शाम तक सामग्री का वितरण जारी रहा।
 
ज्ञात हो कि जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध 521 स्कूल हैं। इनमें पंजीकृत 1.43 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा कराने को विभाग की ओर से 300 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार से बोर्ड से प्राप्त परीक्षा सामग्री व विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र का वितरण शुरू हुआ।

बोर्ड परीक्षा की सामग्री पाने को डीआईओएस कार्यालय में सुबह से ही स्कूल प्रधानाचार्य और उनके प्रतिनिधियों की भारी भीड़ जमा हो गई। सामग्री पाने के लिए लंबी लाइन लग गई। विद्यालय संचालकों को सामग्री पाने के लिए काफी समय तक लाइन में लगना पड़ा।

इस पर एक विद्यालय संचालक सामग्री वितरण कर रहे लिपिक से अभद्र भाषा में बात करने लगे। उन्होंने कर्मचारी को अपशब्द कहे और उसको वाहन से कुचलने तक की धमकी दे दी। मामला गर्म होने पर वहां पर मौजूद अन्य स्कूल संचालकों और कर्मियों ने दोनों को शांत किया।

विद्यालय सामग्री पाने के लिए डीआईओएस कार्यालय में देर शाम तक संचालकों की भीड़ लगी रही। विद्यालय में प्रवेश पत्र पहुंच जाने के बाद उनका वितरण शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा प्रभारी प्रदीप ने बताया कि सामग्री का वितरण करने के लिए उसका अंकन करना पड़ता है। इससे समय लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed