फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The storm and rain affected the power supply, electricity was out for several hours.

Hardoi News: आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति पर पड़ा असर, कई घंटे गुल रही बिजली

Fri, 29 May 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The storm and rain affected the power supply, electricity was out for several hours.
फोटो-14- भटपुर में पंचायत भवन के पास टूटा विद्युत पोल। संवाद
हरदोई। आंघी-पानी के कारण शहर की आपूर्ति लगातार दो घंटे ठप रही वहीं रात में कई बार ट्रिपिंग हुई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी से बिजली के खंभे टूट गए। ग्रामीण क्षेत्रों में नौ से 10 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। करीब 250 से अधिक गांवों की आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात साढ़े 10 बजे के बाद बारिश के साथ तेज आंधी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 220 केवीए मन्नापुरवा से सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश व हवा कम होने के बाद उपकेंद्रों की आपूर्ति शुरू की गई। विद्युत उपकेंद्र सिटी की आपूर्ति रात 11.07 बजे बहाल हो गई। वहीं सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र 11.20 बजे, कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र 11.25 पर, आशानगर विद्युत उपकेंद्र रात पौने 12 बजे, एआरटीओ उपकेंद्र रात 12 बजे और गुरगुज्जा उपकेंद्र रात सवा 12 बजे शुरू हो सका।
विज्ञापन

पाली प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे आंधी-पानी के कारण आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब दो बजे तक बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह पांच बजे फिर पेट्रोलिंग शुरू हुई। परेली गावं के पास दो जगह 33 हजार लाइन पर पेड़ की डाल गिरी मिली। वहीं एक जगह तार भी टूटा मिला। बिजली कर्मियों ने साढ़े आठ बजे फॉल्ट सही कर आपूर्ति बहाल की। बिजली आने के बाद आमजन ने राहत की सांस ली। पाली नगर समेत 100 से अधिक गांव के 21,000 उपभोक्ता परेशान रहे। अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने बताया आंधी-पानी के कारण 33 हजार लाइन में फॉल्ट हुए थे। उन्हें सही कराकर सप्लाई चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरावन प्रतिनिधि के अनुसार, आंधी-पानी भटपुर गांव में मंदिर, पंचायत भवन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर लगा बिजली का खंभा टूटकर गिर गया है। वहीं देवरी गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बल्लूपुर और भटपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर तार यूकेलिप्टस की बल्लियों के सहारे खींचे गए हैं, तेज हवा और बारिश के दौरान इन अस्थायी व्यवस्थाओं के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है। भारतीय किसान यूनियन के प्रभारी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना के बावजूद समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है।



आंधी-पानी में इतना नुकसान-
25 जून को आई आंधी में : 170 ट्रांसफार्मर, 33 केवी के 12 विद्युत पोल, 11 केवीए के 369 और एलटी लाइन केे 197 पोल क्षतिग्रस्त हुए थे।
29 जून को आई आंधी में: 33 ट्रांसफार्मर, एक पाेल 33 केवी, 36 पोल 11 केवी, 46 पोल एलटी लाइन के क्षतिग्रस्त हुए।

जहां भी बिजली लाइन व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उनको बदलने का कार्य किया जा रहा है। लाइन बनाने में समय लगाता है। यथासंभव जल्द से जल्द बिजली लाइन बनाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। -राजीव भट्ट, अधीक्षण अभियंता

फोटो-14- भटपुर में पंचायत भवन के पास टूटा विद्युत पोल। संवाद

फोटो-14- भटपुर में पंचायत भवन के पास टूटा विद्युत पोल। संवाद

फोटो-14- भटपुर में पंचायत भवन के पास टूटा विद्युत पोल। संवाद

फोटो-14- भटपुर में पंचायत भवन के पास टूटा विद्युत पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed