{"_id":"68efddee10a9502267034201","slug":"the-sons-and-daughters-of-politicians-will-become-heroes-and-heroines-and-the-faces-of-poor-villagers-will-be-hidden-on-the-basis-of-religion-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138914-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नेताओं के बेटे बेटी हीरो-हिरोइन बनेंगे गांव के गरीब आदमी का चेहरा धर्म के आधार पर छिपाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नेताओं के बेटे बेटी हीरो-हिरोइन बनेंगे गांव के गरीब आदमी का चेहरा धर्म के आधार पर छिपाएंगे
विज्ञापन
फोटो-22-निरीक्षण भवन में कैबिनट मंत्री डॉ. संजय निषाद का स्वागत करते संजय कश्यप व अन्य। संवाद
हरदोई। भारतीय नारी को बंद कमरे में रखना कहां तक उचित है। बड़े नेता अपने बेटे-बेटी को इंजीनियर और डॉक्टर बनाएंगे। अमेरिका भेजेंगे, हीरो-हिरोइन बनाएंगे और गांव के गरीब आदमी के चेहरे धर्म के आधार पर छिपाएंगे।
यह कहां तक ठीक है। आधी आबादी को 33 फीसदी का आरक्षण नरेंद्र मोदी ने दिया है। मुसलमान की बेटी पढ़े-आगे बढ़े वह भी जज बने। हीरो हिरोइन बनने का अधिकार उसको भी है। वह भारत की नागरिक है। उसे कहीं भी बांधकर रखने का अधिकार नहीं है। यह बात मत्स्य विकास मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
पार्टी के एक कार्यक्रम में बुधवार को हरदोई आए डॉ. संजय निषाद ने बिहार चुनाव में पर्दानशीं महिलाओं को जांच के बाद ही वोट देने के निर्वाचन आयोग के निर्णय का समर्थन किया। कहा कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र एजेंसी है। निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग निर्णय लेने को स्वतंत्र है। असदुद्दीन ओवैसी के राजद की मौजूदा लीडरशिप को नादान कहे जाने पर संजय निषाद ने कहा कि ओवैसी जहां के नेता हैं वहीं संभाल लें। पूरे देश की राजनीति बंद करें। जो नेता तुष्टिकरण की बात कहता है वह संतुष्टीकरण में कहीं नहीं टिकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी को नादान बताना ठीक नहीं है। युवा प्रयोग नहीं करेंगे तो सीखेंगे कैसे। किसी भी प्रकार की अमर्यादित भाषा प्रयोग करना उचित नहीं है। सपा नेता आजम खां की सुरक्षा लेने से इन्कार किए जाने पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमसे छोटे लोगों ने सुरक्षा ले रखी है। हमको छोटी सुरक्षा दी जा रही है। सुरक्षा देना सरकार का काम है। बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा दी गई है। अगर उसमें कोई कमी है तो उसे बताना चाहिए। सुरक्षा नकारना ठीक नहीं। उनको सुरक्षा देनी चाहिए। सुरक्षा में राजनीतिकरण नहीं होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय कश्यप भी मौजूद रहे।