फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The selection process of ECCE educators will be investigated, DM formed a two-member committee

Hardoi News: ईसीसीई एजुकेटर की चयन प्रक्रिया की होगी जांच, डीएम ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया

Tue, 24 Jun 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The selection process of ECCE educators will be investigated, DM formed a two-member committee
हरदोई। बाल वाटिका के प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) एजुकेटर की चयन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर डीएम की निगाह टेढ़ी हो गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूरी प्रक्रिया की जांच कराए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित की है। समिति आवेदकाें को फोन किए जाने से लेकर चयन कराने के आश्वासन तक की जांच करेगी। तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कई माध्यम से उन्हें जानकारी व शिकायत मिली है कि चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है। ईसीसीई एजुकेटर पद के आवेदकों को वैसे तो अभिलेखों के सत्यापन के लिए फोन किए जाने के निर्देश थे, लेकिन आवेदकों को फोन कर अभिलेख सत्यापित कराने और चयनित कराए जाने के भी आश्वासन दिए गए हैं। चयन कराने के लिए आवेदकों को मुलाकात के लिए बुलाए जाने की भी जानकारी मिली है। इसके मद्देनजर एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद को जांच समिति में नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बाल वाटिका पर ईसीसीई एजुकेटर के 250 पदों के लिए 968 आवेदन विभाग को मिले थे। अभिलेखों के सत्यापन के लिए 750 आवेदकों को चयनित किया गया था। इसमें 450 आवेदकों ने अभिलेखोंं का सत्यापन कराया था। सत्यापन में 411 आवेदक पात्र मिले थे। 39 आवेदक पात्रता की श्रेणी में नहीं आ सके। ईसीसीई एजुकेटर पद पर चयन की प्रक्रिया पूरी कराते हुए सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है।



इसलिए भी उठे सवाल
विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि ईसीसीई एजुकेटर की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए शासन ने आउट सोर्सिंग कंपनी नामित की थी। शुरूआत में बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने संबंधित कंपनी से सामंजस्य रखा, लेकिन अभ्यर्थियों के चयनित होने के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी। सूची सार्वजनिक होने के बाद कंपनी को इसका पता चला। सूत्रों की मानें तो कंपनी की ओर से इस पर भी आपत्ति जताई गई।

विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के एक करीबी कर्मचारी का नाम लेकर कई अभ्यर्थियों को फोन कॉल की गई थी। इस दौरान अभ्यर्थियों को चयनित कराने का भरोसा देकर विभाग में तैनात एक संविदा कर्मचारी से मुलाकात करने को भी कहा गया था। इसके पुख्ता प्रमाण भी प्रशासनिक अफसरों को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed