{"_id":"6afb42fd43e2eb42af078930","slug":"the-sadar-tehsildar-and-six-naib-tehsildars-have-gone-to-another-district-hardoi-news-c-213-1-hra1001-160271-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सदर तहसीलदार और छह नायब तहसीलदार गैर जनपद गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सदर तहसीलदार और छह नायब तहसीलदार गैर जनपद गए
विज्ञापन
सदर तहसीलदार और छह नायब तहसीलदार गैर जनपद गए
हरदोई। शासन ने विधानसभा सामान्य चुनाव को देखते हुए अधिकारियों के तबादला शुरू कर दिए हैं। सोमवार को आई तबादला सूची में सदर तहसीलदार हरे सचिंद्र कुमार शुक्ला को संभल स्थानांतरित किया गया है। वहीं नायब तहसीलदार संतोष कुमार का लखीमपुर खीरी, अनुपम तिवारी का बाराबंकी, एजाज अहमद का बहराइच, अनेक सिंह का सीतापुर, मुकेश कुमार चौधरी का देवरिया, लाल चंद्र लाल का अंबेडकरनगर तबादला हुआ है। वहीं शासन ने उन्नाव से विजय रंजन श्रीवास्तव, मैनपुरी से संदीप कुमार, रायबरेली से वीरेंद्र कुमार सिंह और सीतापुर से वसुंधरा त्रिपाठी को जिले में तैनाती दी है।
-- -- -
तीन बीडीओ गैर जनपद गए और तीन आए
शासन ने जिले में तैनात रहे बीडीओ में से पिहानी बीडीओ रतीराम को सीतापुर, जिला मुख्यालय से संबद्ध प्रतिमा शर्म को लखनऊ और बिलग्राम बीडीओ पवन कुमार को बदायूं स्थानांतरित किया है। वहीं शासन ने कन्नौज से दीपांकर आर्या, मैनपुरी से नवनीत कुमार गौतम और उन्नाव से फहद खान को जिले में तैनाती दी है।
-- -