Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Motorcyclist killed after being hit by a Bolero; companion injured

Hardoi News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 16 Nov 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a Bolero; companion injured
- उन्नाव कटरा मार्ग पर ककरा तिराहा के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। उन्नाव कटरा मार्ग पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में ककरा तिराहा के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की सोमवार दोपहर मौत हो गई। साथ जा रहा उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक बोलेरो मौके पर छोड़ भाग निकला। फर्रुखाबाद के सिविल लाइंस निवासी अजय कुमार (23) नोएडा में एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करते थे। दीपावली पर वह घर आए थे। अजय सोमवार को बाइक से फर्रुखाबाद के ही कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ज्योना निवासी रिश्तेदार मोहित (18) के साथ हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के चाऊंपुर में रहने वाले मौसा जयसिंह के घर जा रहे थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर ककरा तिराहा के पास पीछे से आई बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी भेजा गया। यहां चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया। मोहित का उपचार चल रहा है। अजय छह भाई बहनों में चौथे नंबर का और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed