फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The role of CPR is crucial in saving the lives of patients suffering from cardiac arrest: Dr Pankaj

ह्रदयाघात के दौरान मरीजों के जीवन दान में सीपीआर की भूमिका अहम : डॉ. पंकज

Tue, 14 Oct 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The role of CPR is crucial in saving the lives of patients suffering from cardiac arrest: Dr Pankaj
फोटो-21-जागरुकता कार्यक्रम में बोलते ​डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज मिश्रा। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
हरदोई। कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एक जीवन रक्षक तकनीक है। ह्रदयाघात के दौरान यह मरीज को जीवनदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विभिन्न अध्ययनों में पता चला है कि ह्रदयाघात के तत्काल बाद सीपीआर न दिए जाने पर मरीज की मौत होने का खतरा हर मिनट में दस फीसदी तक बढ़ जाता है।
विज्ञापन

उक्त विचार उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा ने व्यक्त किए। वह मंगलवार को सीपीआर जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित प्रशिक्षण में बोल रहे थे। बीती 13 अक्तूबर से शुरू हुआ जागरूकता सप्ताह 17 अक्तूबर तक चलेगा। जागरूकता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का नोडल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा को बनाया गया है। सीएमओ कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. पंकज ने कहा कि तत्काल सीपीआर देने से जीवन बचाने की संभावना तीन गुना तक बढ़ जाती है। दावा किया कि उच्च आय वाले देशों में लगभग 50 प्रतिशत लोगों ने सीपीआर प्रशिक्षण प्राप्त किया है जबकि भारत में महज 9.8 प्रतिशत लोग ही इसके बारे में जागरूक हैं। सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed