{"_id":"683749a33eaa232ab307d579","slug":"the-revenue-team-freed-the-barren-land-from-encroachment-removed-the-cemetery-board-and-poles-and-wires-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132006-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: राजस्व टीम ने बंजर भूमि को कब्जामुक्त कराया, कब्रिस्तान का बोर्ड और खंभा-तार हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: राजस्व टीम ने बंजर भूमि को कब्जामुक्त कराया, कब्रिस्तान का बोर्ड और खंभा-तार हटवाए
विज्ञापन
मल्लावां। नेवादा परस गांव प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संवेदनशीलता से बड़े विवाद से बच गया। राजस्व टीम ने बंजर श्रेणी की भूमि को बोर्ड, खंभा व तार हटवाकर कब्जामुक्त करा लिया। मंगलवार रात मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्रिस्तान का बोर्ड लगा दिया। खंभा और तार लगा दिए। बुधवार को ग्रामीणों ने बिलग्राम एसडीएम से शिकायत की।
नेवादा पसर गांव में ग्राम समाज की बंजर श्रेणी की भूमि पर वट वृक्ष भी खड़ा है। पुलिस और राजस्व विभाग की जांच में वट सावित्री अमावस्या पर वट वृक्ष का पूजन किए जाने की पुष्टि हुई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान होने का दावा किया, लेकिन अभिलेखों में भूमि बंजर श्रेणी की निकली। एसडीएम पूनम भास्कर ने बताया कि कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कब्रिस्तान का बोर्ड लगा दिया था। जबकि वहीं पर लालता बाबा देव स्थान है।
बताया कि नायब तहसीलदार यशवंत सिंह, कानूनगो ओमपाल सिंह ,लेखपाल रमाकांत और थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ जांच की। राजस्व टीम ने भूमि की नाप दोनों पक्षों से बात कर की। जिसके बाद बोर्ड, खंभा और तार उखड़वा दिए गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने करीब 15 साल पहले प्रधान की तरफ से कब्रिस्तान के लिए भूमि का प्रस्ताव किए जाने की जानकारी दी। जांच में वह प्रस्ताव एसडीएम के स्तर से पास ही नहीं मिला। जिससे कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटन नहीं हुआ है। थाना प्रभारी बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि गांव में शांति-व्यवस्था है।