फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The rest of the day seized power, midnight

बिजली ने छीना दिन का चैन, रात की नींद

Sat, 23 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 23 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The rest of the day seized power, midnight
बिजली - फोटो : अमर उजाला

पिहानी (हरदोई)। मुख्यमंत्री के ज्यादा बिजली आपूर्ति के फरमान का नगर में कोई असर नहीं दिख रहा है। लोकल फाल्ट व अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को रात में कई बार बिजली गुल रही। शनिवार को दिन में 11 बजे आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग से आवाजाही बनी रही। इसके बाद दोपहर तीन बजे से देर शाम तक गुल रही। ऐसे में हाल यह है कि बिजली न मिलने से इस भीषण गर्मी में लोगों का दिन का चैन व रात की नींद छिन गई है।

विज्ञापन


नगर में बिजली आपूर्ति पुराने ढर्रे पर है। कटौती व चंद घंटे आपूर्ति के बीच बार-बार ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही से इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इस बारे में विभाग के अधिकारी भी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। शनिवार को भी चंद घंटे ही आपूर्ति मिल सकी। सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू, लेकिन ट्रिपिंग से आवाजाही लगी रही। दोपहर तीन बजे से देर शाम तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन


यहां के लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पूरे समय बत्ती न मिलने से खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कस्बे के मोहम्मद अनीस, सतीश सिंह, फैजान, डॉ. मुजाबिर हुसैन, मृदुल कपूर, अजय दीक्षित, सीतेश सिंह, मोहम्मद वसीम, बिलाल मंसूरी व डॉ. कमालुद्दीन ने अविलंब विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द ही व्यवस्था न सुधरी तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उधर, इस संबंध में सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ ने बताया कि तीन बजे मेन सप्लाई काट दी गई, जिसका कोई कारण यहां नहीं बताया गया। फोन पर संपर्क किया गया तो बताया गया कि अब शाम को बिजली मिलेगी लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

महीने भर से फुंका है ट्रांसफार्मर
पिहानी (हरदोई)। शाहपुर सैयदां गांव में महीने भर से फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया है। तभी से यहां के लोग अंधेरे में गुजर बसर कर रहे हैं। इससे यहां के लोगों में खासी नाराजगी है। लोगों की माने तो इस बारे में विभाग के बड़े अफसरों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई।


शाहपुर सैयदां गांव में लगा ट्रांसफार्मर 20 मार्च को धड़ाम हो गया था। इसके बाद आज तक नहीं ठीक हुआ। इससे इस भीषण गर्मी में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव वालों ने बताया कि होली मिलन समारोह में आए क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश को इस बाबत बताया गया, जिस पर विधायक ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अभी तक कुछ नहीं हुआ। इससे पहले जेई हंसराज को भी वह लोग समस्या से अवगत करा चुके हैं। गांव के आरिफ हुसैन, श्रीपाल, देशराज, हुसैन अली, राकेश, रामचंद्र, वकील गाजी अशरफ हुसैन, जुहैर अहमद, वसीम, अबरार व अंसार हुसैन आदि ने डीएम को प्रार्थनापत्र भेजकर अविलंब फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। उधर, जेई हंसराज यादव ने बताया कि स्टीमेट भेजा गया है, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed