{"_id":"c6a6ed5676aa32aaee68a9e3464e3561","slug":"the-remains-of-shicshamitron-sought-to-september-11-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने मांगा 11 सितंबर तक का अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने मांगा 11 सितंबर तक का अवशेष
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर समायोजन के बाद 11 सितंबर तक का अवशेष भुगतान मांगा। इस संबंध में शिक्षामित्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि समायोजित शिक्षामित्रों का समायोजन उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा 12 सितंबर को निरस्त कर दिया गया था, लेकिन शासन द्वारा समायोजित शिक्षकों पर वेतन व एरियर भुगतान पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी।
शिक्षा विभाग ने समायोजित शिक्षकों का वेतन निर्गत नहीं किया। इसके चलते समायोजित शिक्षक अब भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
कहा कि समायोजन से पूर्व शिक्षामित्रों का अप्रैल, मई का मानदेय ब्लाकों का नहीं भेजा गया है। शिक्षामित्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को न पूरा किया गया तो भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे शिक्षामित्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर रामभोले शर्मा, अमित शर्मा, मनोज दीक्षित, उमाशंकर पांडे, जाकिर अली, राजेंद्र दीक्षित, संध्या गुप्ता, वीना बाजपेई, अंकित अगिभनहोत्री आदि मौजूद रहे।