{"_id":"66fedd85ac0ba4fbf9053725","slug":"the-relatives-blocked-the-road-by-keeping-the-dead-body-hardoi-news-c-213-1-hra1002-120664-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: परिजनों ने शव रखकर मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: परिजनों ने शव रखकर मार्ग किया जाम
विज्ञापन
बेनीगंज। मंगलवार को सड़क किनारे मिले युवक के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को संडीला मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया। इससे डेढ़ घटना तक सड़क जाम रही। सीओ के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ रुपये के लेनेदेन में हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया गया। उसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
कोतवाली क्षेत्र के अटिया शाहपुर निवासी युवक विजय कुमार (25) पुत्र अरुण कुमार अवस्थी मंगलवार को देर शाम सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले थे। पुलिस ने कोथावां सीएचसी पर भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस सड़क हादसा मन रही थी और उसी के आधार पर बुधवार को उनका पोस्टमार्टम कराया था। बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव आए और बृहस्पतिवार को सुबह मेहंदी घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पूर्व जब साथी श्याम जी व अशोक मिश्रा को फोन किया तो दोनों के मोबाइल बंद मिले। इससे परिजनों को आशंका हुई और परिजन शव को बेनीगंज-संडीला मार्ग पर ग्राम अहिरावां के पास रखकर जाम लगा दिया।
कोतवाल ब्रजेश कुमार राय ने परिजनों से शव हटाकर रोड खुलवाने के लिए परिजनों से काफी देर तक बात की, मगर परिजन नहीं माने। वह श्याम जी व अशोक मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर सीओ बघौली अवधेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और युवक के पिता अरुण कुमार अवस्थी की तहरीर पर श्याम जी अवस्थी व अशोक मिश्रा पर रुपये के लेनदेन में जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। कोतवाल ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।