फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The rain without monsoon exposed the drainage and sanitation system

Hardoi News: बिना मानसून की बरसात ने जलनिकासी और सफाई व्यवस्था की पोल खोली

Wed, 04 Jun 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The rain without monsoon exposed the drainage and sanitation system
पिहानी। गंदगी के कारण पनप रही संक्रामक बीमारियों के बीच बुधवार को बिना मानसून की बारिश ने जलनिकासी और सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नाला-नालियों की सफाई का सच मोहल्ला नागर और खुरमुली में मार्ग पर हुए जलभराव से सामने आ गया।
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से छह मौतों के बीच जारी नगर पालिका के सफाई अभियान की बरसात ने पोल खोल कर रख दी है। बरसात से मोहल्ला खुरमुली और कोट में आरिफ, मोनू कुरैशी, साजिद और कारी ताहिर के मकान के पास जलभराव हुआ। मोहल्ला खुरमुली में मीसम और अबरार जैदी के मकान के पास सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो गया। विमलेश तिवारी व रत्नेश ने बताया कि मॉडल शॉप बन जाने के बाद पालिका के सफाई कर्मी ही तालाब में कूड़ा-करकट डाल कर पाट रहे हैं। शिकायत के बावजूद मिट्टी नहीं हटी। मोहल्ले की जलनिकासी तालाब में है।
विज्ञापन

मोहल्ला नागर के फरीद कैफी ने बताया कि उनके घर में कई लोग उल्टी-दस्त से बीमार हैं। सफाई नहीं हो रही। नाला बिना साफ किए ही काम होना दिखाया गया है। गली में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पालिकाध्यक्ष ने कर्मियों से जाहिर की नाराजगी
पालिकाध्यक्ष शाहीन बेगम बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। कर्मियों और सफाई कर्मचारियों से नाराजगी जाहिर की। प्रभावित मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव नहीं होना चाहिए। बकरीद और सावन माह से पहले कस्बा को साफ सुथरा बनाया जाना है।
---------------------------------------------
बरसात में पूरे शहर में हो जाता जलभराव, पालिका की नजर में सिर्फ चार स्थान

हरदोई। बरसात के पानी से पूरा शहर ही जलभराव की चपेट में आ जाता है। नगर पालिका की नजर में शहर में सिर्फ चार स्थानों पर ही जलभराव होता है। पालिका की तैयारी और बंदोबस्त से इस बरसात में आम और खास को जलभराव से दो-चार होना पड़ सकता है। वैसे नगर पालिका ने चिह्नित जलभराव वाले स्थलों पर मड पंप समेत अन्य बंदोबस्त किए जाने की तैयारी की है।
शहर में पानी निकासी के लिए नाला-नालियां हैं। नगर पालिका ने नाला-नालियों की साफ-सफाई भी करा लिए जाने का दावा किया है। बरसात में पानी निकासी सुचारु न होने से शहर में जलभराव होता है। मोहल्लों और मार्गों के साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में भी जलभराव होता है। इससे वादकारी, आमजन, वकील और अधिकारी सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही शहर में डीएम चौराहे पर भी जलभराव होता है, वहां पर तो सरकारी मकानों में भी पानी भर जाता है।

नगर पालिका परिषद ने बरसात में जलभराव की समस्या से निपटने की तैयारी की है। इसमें कलक्ट्रेट, बड़ा चौराहा, नघेटा रोड और नगर पालिका कार्यालय शामिल हैं। इन स्थानों पर पानी निकासी के इंतजाम किए जाएंगे।

--
बरसात में होने वाले जलभराव के लिए चार स्थानों को चिह्नित किया गया है। डीएम ने इन स्थानों पर पानी निकासी के मड पंप के साथ ही अन्य बंदोबस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका की तरफ से इंतजाम कराए जा रहे हैं, ताकि जलभराव की स्थिति में पानी निकासी कराते हुए लोगों को दिक्कतों से बचाया जा सके। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed