फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The rain gave relief from the heat, trouble due to waterlogging

Hardoi News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव से मुसीबत

Wed, 21 Jun 2023 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
The rain gave relief from the heat, trouble due to waterlogging
हरदोई। गर्मी से बेहाल लोगों को मंगलवार को हुई 23 मिमी बारिश से राहत मिली। बारिश से तापमान में गिरावट हुई, वहीं शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार बारिश किसानों के लिए वरदान है। इससे धान की फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह बारिश शुरू होने के बाद रुक-रुक कर होती रही। बारिश के कारण तापमान गिर गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण शहर के घंटाघर मार्ग, सिनेमा रोड, नघेटा रोड, सरकुलर रोड पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार मंगलवार को 23 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान में बादल छाए रहे। सुबह आर्द्रता 75 और शाम को 97 प्रतिशत रिकार्ड की गई। वेधशाला प्रभारी के अनुसार बुधवार को भी बारिश होने के आसार है। तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में जलभराव, भीगी उपज
बारिश के कारण नवीन गल्ला मंडी में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। वहीं, बारिश में आढ़तियों के फड़ पर लगी गेहूं की फसल भीग गई। मंडी सचिव बबलू ने बताया कि कुछ आढ़तियों की फसल फड़ पर लगी थी, कोई अधिक नुकसान नहीं है। उनको खुले में उपज न रखने के लिए कहा गया है।

किसानों के लिए लाभकारी है बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश सिंह ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए अमृत है। खेत में नमी होने से किसान गहराई तक जोताई कर खरीफ की फसल की तैयारी कर सकते हैं। बारिश से गन्न, मेंथा, मक्का आदि की फसलों को लाभ होगा। बारिश किसान के लिए लाभदायक है। वह खरीफ की फसल की तैयार कर लें।


पेड़ की डाल गिरने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति
बारिश व तेज हवा के कारण मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े फीडर चार की लाइन पर पेड़ की डाल गिरगई। इससे करीब एक घंटा तक आपूर्ति बाधित हुई। इसके अलावा आवास विकास का कुछ क्षेत्र में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति में समस्या आई। जिसे सही करा दिया गया। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि बारिश से आपूर्ति में अधिक समस्या नहीं आई। बारिश से मांग कम हुई, जिससे बिजली आपूर्ति बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed