{"_id":"21e694234356df3ff7011c8a0a5685c4","slug":"the-protesting-farmers-collectorate-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों ने की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों ने की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों की धनराशि का बंदरबांट होने एवं विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों व किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजकरन सिंह यादव ने कहा कि कोथावां ब्लाक की ग्राम पंचायत जरौआ में प्रधान का कार्य प्रधानपति कर रहा है, जो दबंग किस्म का है। आरोप लगाया कि मनरेगा से लेकर विकास कार्यों को लेकर आई धनराशि का बंदरबांट हो रहा है। बीपीएल सूची से पात्रों के नाम काटे जा रहे हैं और अपात्रों के नामों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कोथावां में वर्ष 2007-08 से वर्ष 2013-14 तक बनवाए गए स्वच्छ शौचालयों की जांच कराए जाने, लोहिया आवासों की चयन सूची की जांच कराने, नि:शुल्क बोरिंग में धांधली की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर हरिकिशोर मौर्य, अलका देवी, सुनीता देवी, राधा वर्मा, उमेश कुमार सिंह, शशी वर्मा, सुमन, जय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन