फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The prosthetic device 443 disabled

443 विकलांगों को मिलेगे 29 को कृत्रिम उपकरण

Sun, 08 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 08 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
The prosthetic device 443 disabled

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विकलांग परीक्षण शिविर

विज्ञापन
में चयनित 443 विकलांगों को कृ त्रिम उपकरणों का वितरण 29 मार्च को गांधी भवन में  किया जाएगा।

वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश बाजपेई की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव अतुल कांत द्विवेदी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा आगामी तीन मई को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के लिए 16 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं और 31 मार्च तक आने वाले आवेदनों में से 51 का विवाह व निकाह कराया जाएगा।

कहा कि हिंदू दंपतियों का विवाह संस्कार गायत्री विधि से अतुल कपूर तथा उनकी टोली द्वारा संपन्न कराया जाएगा। मुसलिम रीति रिवाज से निकाह कराने की व्यवस्था की जिम्मेदारी फखरूल इस्लाम फक्कन को सौंपी गई है। सुझाव दिया कि सहयोग करने वाले प्रमुख सहयोगियों के चित्र भी प्रकाशित किए जाएं, जिसको स्वीकार किया गया।

यह भी निर्णय लिया गया कि 443 विकलांगों को सहायक उपकरण भी गांधी भवन में 29 मार्च को वितरित किए जाएंगे। सहायक उपकरणों का वितरण केवल उन्हीं विकलांगों को किया जाएगा जिनका चयन 10 जनवरी को होने वाले शिविर में किया जा चुका है।

ऐसे विकलांगों को उपकरण प्राप्त करने को फोटो पहचान पत्र अन्य साक्ष्य तथा चयन के समय दी गई स्लिप भी लानी अनिवार्य है। एल्मिको द्वारा ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित शिविर को हर वर्ष कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सचिव अतुल द्विवेदी, अतुल कपूर, डा. एपी सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed