फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Prime Minister will interact with the woman operator of a silage factory in Delhi.

Hardoi News: साइलेज फैक्टरी की महिला संचालक से प्रधानमंत्री दिल्ली में करेंगे संवाद

Wed, 08 Oct 2025 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister will interact with the woman operator of a silage factory in Delhi.
फोटो 20: कंचन दी​क्षित। स्रोत : स्वयं
हरदोई। मवेशियों के लिए प्रोटीनयुक्त साइलेज (आहार) बनाने के लिए प्रदेश की पहली फैक्टरी ने जिले में उत्पादन शुरू कर दिया है। फैक्टरी की महिला संचालक को नई दिल्ली में संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। 11 अक्तूबर को दिल्ली में भारत सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी फैक्टरी संचालक कंचन दीक्षित से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

मवेशियों को साल भर एक जैसा आहार उपलब्ध कराने के लिए कंचन दीक्षित ने विकास खंड कोथावां में साइलेज बनाने की प्रदेश की पहली फैक्टरी न्यूट्री फोडर इंटरप्राइजेज स्थापित की है। बताया कि साइलेज प्रोटीनयुक्त मवेशियों के लिए आहार है। यह हरा चारा और दाने के बीच की कड़ी है। इसको बनाने में कुल मात्रा के 15-20 प्रतिशत तक मक्का के दाने उपयोग में लाए जाते हैं। इसमें फाइबर और स्टार्च दोनों पाया जाता है। प्रोटीन की मात्रा करीब 8-10 प्रतिशत होती है जिससे साइलेज का उपयोग पशुपालक पूरे साल कर सकते हैं और मवेशी भी साइलेज को पसंद करते हैं। साइलेज की कीमत भी 8-10 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रहती है।
विज्ञापन

बताया कि साइलेज बनाने के लिए मक्का की फसल के दूधिया दाने की स्थिति में ही भुट्टा सहित काटकर कुट्टी किया जाता है। कुट्टी किए गए चारा को शोधित किया जाता है। बेलर मशीन की मदद से उसे दबाकर एयर टाइट पैक में बंद किया जाता है और यह 21 से 30 दिन में बनकर तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सभी मवेशियों को खिलाया जा सकता है साइलेज
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हरा चारा पूरे साल नहीं उपलब्ध हो पाता है। शासन ने मवेशियों को पूरे साल प्रोटीनयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए साइलेज फैक्टरी की स्थापना को प्रोत्साहित किए जाने की व्यवस्था दी है। पशुपालन विभाग की नेशनल लाइव स्टॉक मिशन में न्यूट्री फोडर इंटरप्राइजेज को 50,00,000 रुपये का अनुदान भी दिया है। हरा चारा और दाने के विकल्प के तौर पर दोनों के मिश्रण से बनाए गए साइलेज को सभी मवेशियों को खिलाया जा सकता है। दुधारू मवेशियों को एक दिन में औसतन 10-25 किलोग्राम तक दिया जा सकता है।

फोटो 20: कंचन दीक्षित। स्रोत : स्वयं

फोटो 20: कंचन दीक्षित। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed