फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The price of flour increased by 400-800 rupees per quintal, the cost of dal-roti increased in a year

Hardoi News: आटा की कीमत 400-800 रुपये क्विंटल बढ़ी, एक साल में दाल-रोटी का खर्चा बढ़ा

Thu, 09 Jan 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 09 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The price of flour increased by 400-800 rupees per quintal, the cost of dal-roti increased in a year
सदर बाजार में दुकान पर बिक्री के लिए रखी दालें।   - फोटो : सदर बाजार में दुकान पर बिक्री के लिए रखी दालें।
फोटो 17 : सदर बाजार में दुकान पर बिक्री के लिए रखी दालें। संवाद
विज्ञापन

आटा की कीमत 400-800 रुपये क्विंटल बढ़ी, एक साल में दाल-रोटी का खर्चा बढ़ा
- एक साल में फुटकर बाजार में आई तेजी, चना की दाल 200 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। मध्यम वर्ग परिवारों के लिए रोटी-दाल जुटाना भी एक साल में महंगा हुआ है, हालांकि महंगाई से हर आम और खास सभी प्रभावित हुए हैं। फुटकर बाजार में आटा की कीमतों में प्रति क्विंटल 400-800 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दालों में चना दाल ने भाव खाए, जबकि अन्य दालों की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। रोज की जरूरत की सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी से रसोई का बजट भी बढ़ा है। जिससे लोगों को अन्य खर्चों में कटौती भी करनी पड़ रही है।

समय में तेजी से बदलाव के साथ ही आमजन की रोज की जरूरत से जुड़ी सामग्री की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है। आम से लेकर खास तक की रोज की जरूरतों में दाल-रोटी शामिल है। एक साल में दाल-रोटी का भी खर्च बढ़ा है। साल 2023 में जनवरी माह में फुटकर बाजार में चक्की आटा 27-28 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से था, जो साल 2025 में 32 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। ऐसे ही ब्रांडेड आटा की 380 रुपये में 10 किलोग्राम की पैकिंग साल 2023 में मिल जाती थी, वर्तमान में 460 रुपये में मिल रही है। देखा जाए तो आटा की कीमतों में 400-800 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ोतरी हुई है। दाल की कीमतों में चना दाल की कीमत में एक साल में प्रति क्विंटल 200 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2023 में 80 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से मिलने वाली चना दाल वर्तमान में 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। अन्य दालों में अरहर, मूंग, मसूर, उर्द की दाल में 2-5 रुपये प्रति किलोग्राम कीमत में बढ़ोतरी हुई है। किराना के फुटकर दुकानदार मयंक गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता और रंजीत रस्तोगी ने बताया कि जींस की पैदावार और यहां की उपज को दूसरे प्रदेशों में भेजने से बाजार भाव में अंतर आने लगता है। ब्रांडेड आटा और दाल की कीमतों में खुली सामग्री की अपेक्षा कीमतों में अधिक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

----
आटा-दाल की कीमत (प्रति किलोग्राम) पर एक नजर :
सामग्री : कीमत (रुपये में)
आटा चक्की : 32
आटा ब्रांडेड : 46
चना दाल : 100
अरहर दाल : 160
उर्द दाल : 130
मूंग दाल : 120
मसूर दाल : 95
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed