फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The porch falling in the CHC collapses, workers injured

सीएचसी में बन रहे बरामदे का ढोला गिरा, श्रमिक घायल

Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The porch falling in the CHC collapses, workers injured
सीएचसी में गिरा पड़ा निर्माणाधीन बरामदे का ढोला व आगे की बीम। संवाद - फोटो : HARDOI
शाहाबाद। नगर की सीएचसी में मरीज व तीमारदारों की सहूलियत के लिए क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाए जा रहे बरामदे की स्लैब डालने की तैयारी के दौरान रविवार को बरामदे का ढोला व अगली बीम गिर गई। ढोला पर चढ़ा मजदूर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की ओर से सीएचसी आने वाले मरीजों व तीमारदारों की सहूलियत के लिए पांच लाख 15 हजार की लागत से बरामदे/विश्राम स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग एक सप्ताह से चल रहे काम के तहत दीवार व पिलर खड़े करने के बाद स्लैप डालने के लिए ढोला बांधा गया था।
विज्ञापन

रविवार को राजमिस्त्री व मजदूर स्लैब डालने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच पहले ढोला व इसके बाद आगे के हिस्से में डाली गई बीम उसकी चपेट में आकर गिर गई। ढोला व बीम गिरने पर ऊपर खड़ा थाना मझिला के गांव अंतोरा निवासी मजदूर जदुनाथ (30) मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमिस्त्री समेत वहां मौजूद अन्य कई श्रमिक मौके से भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल श्रमिक को भर्ती कराया। बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मजबूत व सुनियोजित तरीके बल्ली न लगाए जाने के कारण ढोला गिरने की बात सामने आई है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed