फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The performance for the Constitution amendment bill

संविधान संशोधन बिल के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 08 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
The performance for the Constitution amendment bill

लोकसभा में लंबित प्रोन्नतियों में आरक्षण का 117वां

विज्ञापन
संविधान संशोधन बिल तुरंत पास कराने समेत  16 सूत्री मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया और गवर्नर को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन से पूर्व धरने को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष अजात शत्रु ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में एससी/एसटी वर्ग के हजारों कर्मचारियों को रिवर्ट करने की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई तुरंत ही रद की जाए और रिवर्ट किए गए कर्मचारियों को उनके पूर्व उच्च पदों पर वापस किया जाए।

उच्च न्यायिक एवं सेना के तीनों अंगों के उच्च पदों तक समानुपातिक प्रतिनिधित्व दिया जाए। कहा क समान पद प्रतिष्ठा के समस्त एकल पदों को जोड़कर उनमें भी एससी/एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग को आरक्षण दिया जाए। जिलाध्यक्ष ने शिक्षा का बाजारीकरण एवं निजीकरण तुरंत प्रभाव से बंद करते हुए देश में एक समान व अनिवार्य शिक्षा कानून लागू किया जाए। इस बाबत हाईकोर्ट का आदेश तत्काल लागू किया जाए।

उन्होंने प्रत्येक संवर्ग में रिक्त पड़े पदों को विशेष भर्ती अभियान चलाकर भरने की मांग की। इस मौके पर समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उक्त के अलावा डा. भीमराव अंबेडकर जन्मदिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने, राइट टू इंप्लाइमेंट, राइट टू लैंड एवं राइट टू हेल्थ कानून बनाने, रंगनाथ मिश्र एवं सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल लागू करने की मांगें भी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed