फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The part of God is seated inside a human being

मनुष्य के भीतर विराजमान है परमात्मा का अंश-रामशंकर

Thu, 19 Dec 2019 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
The part of God is seated inside a human being
मनुष्य के शरीर में परमात्मा का अंश आत्मा के रूप में विराजमान है। इसमें बड़ी विलक्षण शक्तियां मौजूद हैं। उन्हें जागृत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की शाखा बावन की ओर से कस्बे के नारायण बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन टोली नायक पंडित रामशंकर मिश्र ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि व्यक्ति भटका हुआ देवता है। साधना के माध्यम से दैवीय शाक्तियों को जागृत किया जा सकता है।
यदि विचारों को साध लिया जाए तो जीवन सफल हो जाएगा और अनेक शक्तियां प्राप्त हो जाएंगी। मनुष्य भगवान की श्रेष्ठतम कला है। भगवान की समर्पण भाव से साधना करने से मनुष्य देवत्व को धारण कर सकता है।
विज्ञापन

मंच का संचालन करते हुए परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी आरबी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम गायत्री परिवार के साधक स्व. कृष्ण मोहन मिश्र की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी हरपालपुर की डॉ. वंदना पांडेय, डॉ. आनंद पांडेय ने मंच का पूजन किया। टोली नायक ने डॉ. दंपति और भाजपा विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्र को पीत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर शांतिकुंज तीर्थ आने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संयोजक श्रीकृष्ण पहलवान, सत्यम मिश्रा, दिनेश सविता, रमेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सियाराम, फूलसिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed