फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Panchayat took out payment in the name of beautification of the District Probation Officer's office.

Hardoi News: जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के सुंदरीकरण के नाम पर पंचायत ने निकाला भुगतान

Sun, 28 Sep 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The Panchayat took out payment in the name of beautification of the District Probation Officer's office.
हरदोई। भुगतान की जितनी पारदर्शी व्यवस्था, उतनी ही गड़बड़ी अधिक हो रही है। सुनने में भले ही अटपटा लगे, लेकिन ग्राम पंचायत ऐजा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय का सुंदरीकरण करा दिया है। पंचायत के जिम्मेदारों ने जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय की खरीदारी का बिल-वाचउर लगाकर भुगतान भी निकाल लिया है। इतना ही नहीं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेट-वे से हटकर भी भुगतान निकाला गया।
विज्ञापन

पंचायतों में राज्य और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में बड़ी मात्रा में रुपये मिलते हैं। पंचायतीराज विभाग की तरफ से रुपये दिए जाने के साथ ही काम, खरीदारी और भुगतान के बिल-वाचउर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फीड किए जाने की भी व्यवस्था दी है। विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत ऐजा में किए गए भुगतान में बिल-वाचउर के स्थान पर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के सुंदरीकरण के नाम पर 22 मार्च 2024 का सुरसा के ओदरा की फर्म रवि ट्रेडर्स का बिल लगाकर 20,080 रुपये का भुगतान निकाल लिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं ऐजा में ही प्रशासनिक मद में अशराफ टोला की श्रीराम ट्रेडर्स के बिना तारीख के बिल संख्या 78 को फीडकर 8,150 रुपये, सुरसा ओदरा के रवि ट्रेडर्स के बिना क्रमांक के बिल-वाउचर को लगाकर सीमेंट और ईंट की आपूर्ति के नाम पर 1,82,135 रुपये, ऐसे ही मदनपाल के मकान के पास इंटरलॉकिंग की सामग्री मद के नाम पर 3,69,187 रुपये का भुगतान निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गेट-वे हटकर 6.36 लाख का निकाला गया भुगतान, रिपोर्ट मांगी
बावन की ग्राम पंचायत ऐजा में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेट-वे हटकर दूसरे स्थान से 6,36,101 रुपये का भुगतान निकाला गया है। जिस गडबड़ी को पंचायतीराज विभाग के निदेशक ने ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया की समीक्षा में पकड़ा है। निदेशक ने ऐजा और सुहेड़ी में 8,50,529 रुपये के गेट-वे से हटकर किए गए भुगतान की रिपोर्ट डीपीआरओ से तलब की है।

-----
नियमों की अनदेखी और मनमानी पर रोक के लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा है, फिर भी पंचायत सचिव गड़बड़ी कर रहे हैं। पंचायतीराज विभाग के निदेशक ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेट-वे पर समीक्षा में पाया कि प्रधान और पंचायत सचिव की तरफ से पंचायत भवन से भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने गेट-वे पर दूसरे स्थान से भुगतान किए जाने पर रिपोर्ट तलब की है। सोमवार को पूरे मामले की जांच कर निदेशक और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। गड़बड़ी की पुष्टि पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।
विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed