फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The outgoing Pradhan and the ADO will be designated as Administrators.

Hardoi News: प्रशासक के तौर पर फीड होंगे निवर्तमान प्रधान और एडीओ

Tue, 02 Jun 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The outgoing Pradhan and the ADO will be designated as Administrators.
ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल में किया जाएगा बदलाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल अपडेट कराई जाएंगी। प्रोफाइल में निवर्तमान प्रधान और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासक के रूप में फीड किया जाएगा। इसके बाद ही काम और भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकेगी।



निर्वाचित प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद 27 मई से ग्राम पंचायतों में प्रशासक नामित किए गए हैं। प्रधान के पद रिक्त होने और समितियों के माध्यम से कामकाज कराए जाने वाली ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारियों को प्रशासक के तौर पर नामित किए जाने के शासन ने आदेश दिए हैं। पंचायतीराज विभाग के निदेशक के आदेश के बाद जिले में ऐसी ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारियों को प्रशासक नामित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। वहीं निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के साथ ही ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल में बदलाव कराया जाएगा।
विज्ञापन




ई-ग्राम स्वराज पर ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल में पंचायत सचिवों के साथ ही प्रशासक फीड किए जाएंगे। इन प्रशासकों के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट भी फीड होंगे। डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के अनुमोदन के बाद ही इसका उपयोग किया जा सकेगा। डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट अपडेट कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed