फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The one who faces every crisis of the family first, who sacrifices everything for it, is called a father...

Hardoi News: परिवार के हर संकट से जो पहले टकराता है, सबकुछ अर्पित कर वही पिता कहलाता है...

Sun, 04 Jan 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The one who faces every crisis of the family first, who sacrifices everything for it, is called a father...
फोटो-03- आरआर इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते कवि प्रदीप कुमार मौजूद अन्य। संवाद
हरदोई। आरआर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। विद्यालय के सभागार में शनिवार रात हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने श्रोताओं को बांधे रखा। शुभारंभ आरएसएस के विभाग संघ संचालक शिव स्वरूप और प्रबंधक कीर्ति सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

राजस्थान के टोंक से आए कवि प्रदीप पंवार ने जीवन में पिता का महत्व समझाया। उन्होंने पढ़ा परिवार के हर संकट से जो पहले टकराता है, अपना सबकुछ अर्पित कर वही पिता कहलाता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आए देवेंद्र परिहार ने पढ़ा, रास्ता चीर लेती हैं नदियां जब निकलती हैं, इरादा मजबूत कर लें तो चट्टानें भी पिघलती हैं। मुंबई से आईं शैलजा सिंह ने पढ़ा, जहां भी देखो वहीं दिखे मोबाइल वाला प्यार, यहीं कहीं पर खो गया इस्माइल वाला प्यार।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रीवा से आए अमित शुक्ला ने पढ़ा, डर है तुमको तो मत आना बिटिया बस तुम रानी बनकर, आना हो तो धरती में आओ तुम मर्दानी बनकर। इसके बाद ओज के प्रख्यात कवि वेदव्रत वाजपेयी ने काव्यपाठ किया। उन्होंने पढ़ा अभी तिरंगे के रंगों का ठीक से उड़ना बाकी है। कटे फटे इस मानचित्र का पूरा जुड़ना बाकी है। वेदव्रत वाजपेयी केे पुत्र युवा कवि मनुव्रत वाजपेयी ने पढ़ा, आग में तपकर लोहा तीर बनता है, हिम शिखर गलकर के नीर बनता है, जब कोई युवराज 14 वर्ष लड़ता है तब कहीं वह वीर से रघुवीर बनता है। नैनीताल से आईं गौरी मिश्रा ने पढ़ा, न फूलों में न कलियों में न वो डाली में आती है, जो खुशबू मां के हाथों से सजी थाली से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के थार से आए संदीप शर्मा ने पढ़ा कि, हिंदुत्व एक धर्म जो पूजे बंदर भालू कछुए मछली को, एक धर्म जो जगह दे रहा सबको असली नकली को। कार्यक्रम का संचालन श्रीओम पांडेय ने किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकरलाल लोधी, आरएसएस के विभाग प्रचारक अमरजीत, जिला प्रचारक अनिल, भाजपा नेता पीके वर्मा, शिव शंकर पांडेय, त्रिलोकी सिंह गौर, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, प्रधानाचार्य केपी सिंह और एकेडमिक हेड डॉ. अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो-03- आरआर इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते कवि प्रदीप कुमार मौजूद अन्य। संवाद

फोटो-03- आरआर इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते कवि प्रदीप कुमार मौजूद अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed