फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The old man kept his head on the track, died after being cut by the train

ट्रैक पर वृद्ध ने रखा सिर, ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The old man kept his head on the track, died after being cut by the train
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में कौंढ़ा गांव के पास सोमवार की सुबह एक वृद्ध ने रेलवे ट्रैक पर सिर रख दिया। इसी दौरान चंडीगढ़ एक्सप्रेस से कटकर उसकी मौत हो गई। लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मेें लिया।
विज्ञापन

शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी मेें रखवा दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र में कौढ़ा गांव के पास से लखनऊ-दिल्ली रेलवे लाइन निकली है। सोमवार को सुबह गुजर रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस के लोको पायलट ने कौढ़ा गांव के निकट पोल संख्या 1177 के पास (60) वर्षीय वृद्ध की ट्रेेन से कटकर मौत होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन

बताया कि वृद्ध रेलवे ट्रैक पर सिर रखे थे, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि वृद्ध ने खुदकुशी की है। उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed