फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The number of people traveling on unreserved tickets increased

Hardoi News: अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ी

Sat, 09 Dec 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The number of people traveling on unreserved tickets increased
हरदोई। स्थानीय स्टेशन से अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों की संख्या में विगत वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। आरक्षित टिकट काउंटर से सीट आरक्षित करने वालों की संख्या में कमी आई है। माना जा रहा है कि अन्य संसाधनों की अपेक्षा ट्रेनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। कम दूरी की यात्रा में ट्रेनों को लोग तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन पर प्रतिदिन तीन दर्जनों ट्रेनों का आवागमन होता है। अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों की संख्या में विगत वर्ष की तुलना में इजाफा हुआ है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में नवंबर में 40.62 लाख यात्रियों ने टिकट बुक कराए। इनसे 68.72 करोड़ रुपये राजस्व मिला। पिछले वर्ष नवंबर में 37.87 लाख यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, जिनसे 66.68 करोड़ का राजस्व मिला था।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन से इस बार नवंबर में 1,49,042 यात्रियों ने अनारक्षित टिकट खरीदा, जिनसे 11,018,438 रुपये का राजस्व मिला। विगत वर्ष नवंबर में 1,20,410 यात्रियों ने टिकट खरीदे थे, जिनसे 92,99,577 रुपये राजस्व मिला था। आरक्षित टिकट से 11,722 टिकट बुक कराए गए, जिनसे 45,30,410 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। विगत वर्ष 12,664 ने टिकट बुक कराई थीं और 46,73,445 रुपये का राजस्व मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed