{"_id":"6086e0508ebc3e8d5708e977","slug":"the-nuances-of-counting-were-explained-to-the-zonal-magistrates-hardoi-news-knp6254922136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल मजिस्ट्रेटों को समझाई गई मतगणना की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल मजिस्ट्रेटों को समझाई गई मतगणना की बारीकियां
विज्ञापन
फोटो-23-रसखान प्रेक्षागृह में जोनल, आरओ व एआरओ को मतगणना को लेकर प्रशिक्षण प्रदान करते अपर जिलाधिक?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पंचायत चुनाव के मतों की गिनती दो मई को होनी है। मतगणना के लिए नामित जोनल और अन्य अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी समझाई गई।
रसखान प्रेक्षागृह मेें प्रशिक्षण देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया भलीभांति समझ लें, क्योंकि आपको इस कार्य में लगाए गए अन्य कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी निभानी है।
कहा कि मतगणना कर्मियों की 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी होगी। एक शिफ्ट के कर्मचारी तभी ड्यूटी से हटेंगे, जब उनके प्रतिस्थानी ड्यूटी पर आ जाएंगे। यह क्रम मतगणना समाप्त होने तक जारी रहेगा। कहा कि जिस मेज पर जिस ग्राम पंचायत की मतगणना प्रारंभ की जाएगी, उस ग्राम पंचायत के सभी बूथों पर पड़े मतों की गणना उसी मेज पर पूरी की जाएगी।
जिस न्याय पंचायत में अधिक बूथ होंगें, वहां पर रिजर्व कर्मियों में से एक अतिरिक्त दल बनाते हुये अतिरिक्त मेज लगाकर मतगणना कराई जाएगी। इस दौरान समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, आरओ और एआरओ मौजूद रहे।

फोटो-24-रसखान प्रेक्षागृह में मौजूद जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट। संवाद- फोटो : HARDOI
विज्ञापन