फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The notice given to the Ombudsman BDO Sandila

लोकपाल ने बीडीओ संडीला को दी नोटिस

Fri, 08 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 08 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना में लाभार्थी चयन में की गई अनियमितता की शिकायत पर
विज्ञापन
मनरेगा लोकपाल ने कार्रवाई की है। विकास खंड संडीला में इंदिरा आवास योजना में पात्रों के नामों में फेरबदल करने पर बीडीओ को नोटिस दी है। सात दिन में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश देते हुए आवासों के चयन से संबंधित अभिलेख भी तलब किए।

विकास खंड संडीला के ग्राम लूमामऊ में इंदिरा आवास योजना में धांधली की शिकायत की मनरेगा लोकपाल राम सागर से की गई थी। गांव के नन्हा ने शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत अधिकारी रति पाल विश्वकर्मा पर अनियमितता का आरोप लगाया था।

नन्हा ने बताया कि इंदिरा आवास योजना में स्थायी प्रतीक्षा सूची में दर्ज नामों में फेरबदल किया गया है। उन्होंने पात्रों को अपात्र दिखाया और अपात्रों को पात्र। खंड विकास अधिकारी ने भी सत्यापन में सजगता नहीं बरती।

शिकायती पत्र के आधार पर मनरेगा लोकपाल ने जांच के संबंध में अभिलेख मांगे लेकिन खंड विकास अधिकारी संडीला की ओर से अभिलेख नहीं भेजे गए। इस पर मनरेगा लोकपाल ने खंड विकास अधिकारी संडीला पर परियोजना निदेशक के माध्यम से कार्रवाई करते हुए नोटिस दी है।

नोटिस संज्ञान में आने के सात दिन के अंदर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2014-15 में स्वीकृत इंदिरा आवास की सूची, स्थायी पात्रता सूची दर्ज नंबरों सहित और क्षेत्र की बीपीएल सूची भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed