फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The nine Councillors resignation

नौ सभासदों ने दिया इस्तीफा

Sun, 20 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 20 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The nine Councillors resignation
जमीन पर बैठ कर विरोध जताते सभासद। - फोटो : अमर उजाला

बिलग्राम। नगर पालिका परिषद बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में जारी एजेंडा पर आपत्ति जताते हुए नौ सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद भी सदन में कोरम पूरा होने पर पौने तीन करोड़ लाभ का बजट पारित हो गया। ईओ ने कहा कि, इस्तीफा केवल विरोध स्वरूप दिए गए हैं। इस पर कोई निर्णय उनके स्तर पर नहीं हो सकता।

विज्ञापन


आरोप प्रत्यारोप के बीच बोर्ड की बैठक में सभासद महेश राठौर, शिवकुमार, महावीर कुशवाहा समेत कुछ सभासदों ने कहा कि एजेंडा त्रुटिपूर्ण है जबकि पालिका अध्यक्ष मालती रमन गुप्ता और अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने कहा कि उनका जारी किया हुआ लिखित एजेंडा है इसमें कोई गलती नहीं है। इसी बात पर नोकझोंक करते हुए ये सभासद जमीन पर बैठ गए। लगभग डेढ़ घंटा हंगामा और आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। अंत में महेश राठौर, विजय कुमार, शिवकुमार, महावीर, राजेश कुमार, अकीला बानो, कैकशा खानम, समीना रहमान समेत नौ सभासदों ने अपना त्याग पत्र पालिका अध्यक्ष को पालिका कार्यालय में दे दिया।
विज्ञापन


इस बैठक में बाद में दो करोड़ 76 लाख के लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया। ईओ ने बताया कि पालिका के पास प्रारंभिक अवशेष 78 लाख 47 हजार 5 सौ 10 रुपये हैं। आगामी वर्ष की अनुमानित आय 15 करोड़ 70 लाख 21 हजार और अनुमानित व्यय 13 करोड़ 72 लाख पांच हजार रुपये के आसपास है। इसके अलावा बोर्ड में आठ फरवरी की बैठक की पुष्टि जनवरी, फरवरी 2016 का आय व्यय विवरण, गरीब विधवा वृद्धावस्था पेंशन को गांव की तरह नगर में करने पर प्रशासन से मांग की। इस दौरान मंगतराम, अनिल राठौर, मो. इस्माइल, शिखा श्रीवास्तव, राजेश मौर्या समेत 21 सभासदों की उपस्थित की जानकारी ईओ ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed