फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The miscreants held the mother and daughter hostage and stole jewellery and cash worth Rs 21 lakh from four houses

Hardoi News: बदमाशों ने मां बेटी को बनाया बंधक, चार घरों से उड़ाए 21 लाख के जेवर व नगदी

Fri, 28 Mar 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 28 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The miscreants held the mother and daughter hostage and stole jewellery and cash worth Rs 21 lakh from four houses
फोटो-22- बेनीगंज में गोबरहा गांव में चोरी के बाद खाली पड़ा बक्सा। संवाद
विज्ञापन

फोटो-23- संडीला क्षेत्र के थान गांव में हुई चोरी के बाद मौके पर निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन। संवाद
-संडीला के थानगांव में चोरी की आहट से उठीं मां बेटी, शोर मचाने पर बदमाशाें ने पीटा
-बेनीगंज में पीसीएस अधिकारी समेत दो घरों से लूटे 20 लाख के जेवर व नगदी
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के थान गांव में लूट के उद्देश्य से आए बदमाशों ने शोर मचाने पर मां बेटी को बंधक बनाकर मारपीटा। जिनको हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थानगांव के दो घर व बेनीगंज कोतवली क्षेत्र के गोबरहा के दो घरों से बदमाश करीब 21 लाख के जेवर व नगदी लूट ले गए। थान गांव में पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जल्द से जल्द वारदात काे अंजाम देने वालों का पर्दाफाश करने की बात कही है।
कोतवाली संडीला क्षेत्र के थान गांव में बदमाश बुधवार देर रात अरुणेश कुमार की पत्नी संपत्ति सिंह के घर दाखिल हुए। चोरों की आहट पाकर घर में सो रहीं मां सम्पति सिंह (68) व बेटी वंदना सिह (22) जग गईं। शोर मचाने पर बादमाशों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर-गुल सुनकर ग्रामीण जब तक घर पहुंचे तब तक बदमाश जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। बदमाश सोने की कान की बाली व एक चेन के साथ घर में रखी नगदी भी ले गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन मां-बेटी को एंबुलेंस से कोथावां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने दोनों को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रात में ग्रामीणों ने बदमाशों के आसपास होने के शक पर गांव के चारों ओर ढूंढना शुरू किया तो गांव के उत्तर दिशा में 500 मीटर नबाब पंडित के खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने रात में संडीला पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे संडीला कोतवाल विजय कुमार ने घटनास्थल की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


इनसेट
थान गांव में पहले बंद मकान को बनाया निशाना

बदमाशों ने थानगांव में संपति सिंह के यहां जाने से पहले बंद पड़े अजीत सिंह के मकान में चोरी की। बदमाश ताला व अलमारी के लाॅकर तोड़कर जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। अजीत चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके मकान के पड़ोस में उनके चाचा दिनेश सिंह अकेले थे। जिनकी पत्नी अपनी दवा लेने के लिए लखनऊ गई थीं। इनके यहां चोर नहीं गए। चाचा ने बताया भतीजे को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही चोरी किए गए सामान का आंकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

पीसीएस अफसर सहित दो घरों में चोरों ने उड़ाए 20 लाख के जेवर व नगदी
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोबरहा गांव में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। जहां नगदी समेत करीब 20 लाख के जेवर लेकर चंपत हो गए। परिजन जब सुबह उठे तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर साक्ष्य जुटाए

गोबहरा निवासी नीरज कुमार पीसीएस अफसर हैं। वर्तमान में वह जिला पंचायत फतेहपुर में कार्य अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी मां शांति देवी ने बताया उनकी बेटी के पुत्र भावी का अन्नप्रासन है। जिसकी तैयारी चल रही थी। कुछ दिन पहले खेत में खड़ी यूकेलिप्टस व भैंस बेचकर डेढ़ लाख रुपए इकट्ठा किए थे। जो घर में रखा था। घर में उनका बेटा विशाल था। देर रात चोर घर के पीछे से पेड़ के सहारे चढ़कर घर के अंदर दाखिल हुए। दो कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर लिए गए। शांति देवी ने बताया वह जरुरी काम से लखनऊ गई थीं। ब़ृहस्पतिवार सुबह आईं तो देखा चोरी के बाद कमरे में रखा 20 लाख का जेवर व डेढ़ लाख की नगदी गायब थी। गोबरहा निवासी छविनाथ ने बताया अपनी पत्नी व बच्चों के साथ खाना खाकर सो गए थे। देर रात बदमाश पीछे से दीवार के सहारे कमरे में दाखिल हुए और कमरों को खंगाला। जिसमें एक लाख के जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। वह सुबह सोकर उठे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के आसपास चहलकदमी की तो गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में बक्सा पड़ा मिला जिसमें से सामान गायब था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बड़ी वारदात होने पर आक्रोशित ग्रामीणों को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। एएसपी मार्कंडेय प्रताप सिंह व सीओ हरियावां संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। यहां भी फॉरेंसिक टीम ने दोनों घरों में फ्रिंगर प्रिंट लिए। इस संबंध में बेनीगंज कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों को जल्द से जल्द जेल में पहुंचाया जाएगा।
इनसेट

एक घर से 20 लाख तो दूसरे से 1 लाख के जेवर ले गए
शांति देवी के घर से चोर 20 लाख के जेवर उड़ा ले गए। जिसमें सोना के पांच हार, पांच जोड़ी झाला व तीन अंगूठी, चांदी की पांच जोड़ी पायल, पांच कमर बिछुआ, पांच हथफूल व डेढ़ लाख की नगदी शामिल है।छविनाथ ने बताया ने बताया बक्से में रखे एक लाख के जेवर जिसमें चांदी का कमर बिछुआ, झाला, हथफूल, मंगलसूत्र व चार हजार की नगदी चोर लेकर फरार हो गए।


इनसेट
एसपी ने थानगावं का खंगाला चप्पा-चप्पा

चोरी और मां बेटी से मारपीट करने वाले बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है। उससे ग्रामीणों में रोष है। हालात को समझते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने संडीला क्षेत्र के थानगांव का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने ग्रामीणों से बात करने के साथ घरों की छत व गांव के बाहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसपी ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द वारदात को अंजाम देने वालों का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed