फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The minister in charge asked, why the consolidation process of Chaunpur was not completed in 28 years

Hardoi News: प्रभारी मंत्री ने पूछा, 28 साल में क्यों नहीं पूरी हुई चाऊंपुर की चकबंदी प्रक्रिया

Thu, 02 Jan 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 02 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The minister in charge asked, why the consolidation process of Chaunpur was not completed in 28 years
फोटो-21- नगर पालिका में कंबल वितरण कार्यक्रम में मौजूद प्रभारी मंत्री असीम अरूण साथ में डीएम एमपी सिंह एसपी नीरज जादौन। संवाद
विज्ञापन

- अधिकारियों के साथ बैठक में संगठन से मिली शिकायतों पर की चर्चा
- औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में तेजी लाने व सहूलियतें देने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले के प्रभारी और समाज कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण ने हरपालपुर क्षेत्र के चाऊंपुर गांव में 28 साल में चकबंदी प्रक्रिया पूरी न होने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने चकबंदी प्रक्रिया पूरी न होने के संबंध में आख्या तलब की है।
कहा कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए। कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति न तो भूखा रहे और न ही खुले में सोए। रैनबसेरा और अलाव की व्यवस्था अच्छी रखी जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से पहले संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मिली शिकायतों पर भी चर्चा की। कहा कि चाऊंपुर में साल 1996 से अब तक चकबंदी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। सीएमओ से कहा कि डिलीवरी के लिए 5,000 रुपये लिए जा रहे हैं, इसकी जानकारी भी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने अनजान होने की बात कही और बिलग्राम में गड़बड़ी पर एमओआईसी को हटाने की भी जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाए जाएं। शिकायतों को दर्ज करने के लिए हेल्पडेस्क बनाएं साथ ही समय से निराकरण भी कराया जाए।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से शहर के पांच फीडर के नाम पूछ लिए। ग्रामीण क्षेत्रों में 17.54 घंटा औसतन बिजली आपूर्ति पर सिंचाई फीडर की भी जानकारी ली। बीएसए से शिक्षा का अधिकार अधिनियम में प्रवेश न लेने वाले स्कूलों की जानकारी ली। पांच स्कूलों के नाम भी मांग लिए। उद्योग उपायुक्त से कहा कि औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए तेजी से काम किया जाए।
उन्होंने अंश निर्धारण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने की बात कही। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने जिले की प्रगति की जानकारी दी। एसपी नीरज कुमार जादौन विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पहले प्रभारी मंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में महिला कल्याण विभाग की ओर से कक्षा 10 व 12 की जनपद स्तर पर प्रथम 10 मेधावी छात्राओं को टेबलेट और 5,000 रुपये का स्वीकृति और प्रशस्ति पत्र सौंपे। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने बिजली विभाग की ओर से रिवैंप योजना में कराए गए कार्यों की जानकारी ली।
जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने नगर पालिका परिषद सभागार में 250 से अधिक जरूरतमंद निर्धन परिवारों को कंबल वितरित किए। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने अतिथियों का स्वागत किया। डीएम, एसपी भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, ईओ विनोद कुमार सोलंकी आदि मौजूद रहे।
----
मनरेगा पर जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला कराई जाए
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जीरो पावर्टी में सरकार ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्व दिया है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं हैं। ऐसे ब्लॉक प्रमुख मनरेगा में काम कराने के तैयार तो हैं, लेकिन गाइडलाइन से प्रस्ताव नहीं बन पा रहे हैं। डीएम से कहा कि दोनों मामलों पर जनप्रनिधियों की अलग-अलग कार्यशाला कराई जाए।

अखिलेश हर चीज में हतोत्साहित करते हैं
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने महाकुंभ की तैयारियों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के ट्वीट के सवाल के जवाब पर कहा कि अखिलेश यादव अपने समय के कुंभ और इस बार के महाकुंभ की व्यवस्था की तुलना कर लें। सपा और अखिलेश जी का यह तरीका बन गया है कि हर चीज में हतोत्साहित करना और आलोचना करना, लेकिन देख रहे है कि सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed