फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The mind tells the children presented cultural program

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने मन मोहा

Thu, 24 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 24 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The mind tells the children presented cultural program

विज्ञापन
विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ मत्स्य निगम के चेयरमैन डा. राजपाल कश्यप व विधायक बाबू खां ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत विद्यालय के बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदन से किया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बाल गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।

स्वस्थ शरीर अमूल्य संपदा का संदेश देते हुए विद्यार्थियो ने योगासन की विभिन्न कियाएं प्रस्तुत की। इसके बाद बच्चों ने जैसी करनी वैसी भरनी गीत प्रस्तुत किया। देशगीत फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में देश भक्ति की झलक दिखाई दी। इसके बाद हास्य गीत और आतंकवाद से जंग नाटक प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


कृष्ण गीत राधिका गौरी और कृष्ण कन्हैया माता यशोदा गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि बच्चों की अभिव्यक्ति व प्रतिभा से ही देश विकास होता है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, राजेश यादव,मुकुल सिंह, सरताज खां,कांग्रेस नेता सुख सागर मिश्र,अनिल सिंह वीरू, अजय पाल सिंह, संजीव मिश्र, शिक्षिका अंजली सिंह, मंजूषा, शिवानी, रिचा, शीलू, मंशा, रूपाली, अंकिता आदि मौजूद रही। संचालनक दिव्या सिंह और नंदनी बाजपेई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed