{"_id":"6702c96a4b1dc025fa0c4a64","slug":"the-meter-reader-told-the-woman-meet-the-sir-he-will-waive-off-the-entire-bill-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-120835-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मीटर रीडर ने महिला से कहा, साहब से मिल लीजिए... सारा बिल माफ कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मीटर रीडर ने महिला से कहा, साहब से मिल लीजिए... सारा बिल माफ कर देंगे
विज्ञापन
भरावन। ज्यादा बिजली के बिल से परेशान महिला उपभोक्ता को बिजली विभाग के मीटर रीडर ने शर्मनाक सलाह दे डाली।
उसने महिला से साहब से रात में मिलने और इसके बदले सारा बिल माफ करने की बात कही। बदसलूकी से नाराज महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मीटर रीडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के नाम बिजली का घरेलू कनेक्शन है। महिला के मुताबिक पिछले कई माह से उसका बिजली का बिल औसत से कहीं ज्यादा आ रहा है। इस पर उसने बिजली मीटर रीडर रमन को फोन करके बताया कि बिल ज्यादा आ रहा है। समस्या का समाधान भी पूछा तो रमन ने कहा कि साहब से बात करके बताएंगे।
महिला का आरोप है कि इसके बाद रमन ने कॉल कर उसे बताया कि साहब से रात में मिल लीजिए, साहब आपका सारा बिल माफ कर देंगे। इसकी रिकॉर्डिंग भी महिला के पास है।
विज्ञापन
अतरौली के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत (महिला की शील का अपमान करने के इरादे से आपत्तिजनक इशारे करना, शब्द बोलना या कृत्य) रमन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन घटना में जिन साहब का जिक्र आ रहा है उन तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती है। दरअसल, साहब शब्द का इस्तेमाल किसी विभागीय अधिकारी की ओर इशारा करता है। अब विवेचना के दौरान पुलिस देखेगी कि किसके लिए यह शब्द इस्तेमाल किया गया है।