फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The mercury softened in the data, but the sun showed a lot of heat.

Hardoi News: आंकड़ों में नर्म हुआ पारा पर सूरज ने दिखाई भरपूर गर्मी

Thu, 21 May 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The mercury softened in the data, but the sun showed a lot of heat.
फोटो-02- आवास विकास में धूप में बच्चों के साथ छाता लेकर जाती महिला। संवाद
हरदोई। आंकड़ों में भले ही बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को पारा कुछ नर्म पड़ा हो, लेकिन सूरज के तेवर बरकरार रहे। आसमान से बरती आग और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगोें को परेशान कर दिया। दोपहर में सड़क पर दोपहिया वाहनों और पैदल जाने वालों की संख्या अंगुलियों पर गिनने लायक भी नहीं रहती। पिछले पांच दिन से जिले का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्यिसश दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गर्मी का आलम यह है कि कूलर और पंखे की हवा भी गर्म आ रही है। गर्मी का असर बाजार पर भी दिख रहा है। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक दुकानों पर भी सन्नाटा पसरा रहता है। लोग भी बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लेाग गन्ने का रस, लस्सी, शिकंजी और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन



भीषण गर्मी में अस्पताल की भीड़ भी घटी

भीषण गर्मी के कारण अस्पताल में भी भीड़ घटी है। मेडिकल कॉलेज में औसतन हर रोज 1600 मरीज आते हैं। इनके साथ लगभग इतनी ही संख्या में तीमारदार भी होते हैं। गर्मी बढ़ जाने के कारण इसमें दस फीसदी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक डिग्री कम होकर 42 डिग्री पर रहा पारा
वैसे तो गर्मी में कुछ खास फर्क नहीं आया है हालांकि, मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बृहस्पतिवार को जनपद के तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा है और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की कमी होकर 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा रही, इस वजह से आर्द्रता जो सुबह 57 प्रतिशत थी वह घटकर 27 प्रतिशत ही रह गई।


बीते पांच दिन का तापमान मीटर (डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
17 40.5 25.0

18 41.6 26.5
19 42.0 26.0
20 43.0 26.0
21 42.0 25.5

फोटो-02- आवास विकास में धूप में बच्चों के साथ छाता लेकर जाती महिला। संवाद

फोटो-02- आवास विकास में धूप में बच्चों के साथ छाता लेकर जाती महिला। संवाद

फोटो-02- आवास विकास में धूप में बच्चों के साथ छाता लेकर जाती महिला। संवाद

फोटो-02- आवास विकास में धूप में बच्चों के साथ छाता लेकर जाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed