{"_id":"6826223f83957455fc0057ce","slug":"the-mercury-crossed-41-degrees-the-minimum-temperature-rose-by-two-degrees-in-24-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1004-131315-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 41 डिग्री के पार हुआ पारा, चौबीस घंटे में दो डिग्री चढ़ा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 41 डिग्री के पार हुआ पारा, चौबीस घंटे में दो डिग्री चढ़ा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी में दिनों दिन इजाफा होता जा रहा है। धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो रहा है। बृहस्पतिवार को धूप भले ही मध्यम रही हो, इसके बाद भी तापमान 41 डिग्री को पार कर गया। बादलों के कारण चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री चढ़ा रहा।
तेज धूप तो लोगों को परेशान कर ही रही थी, अब गर्म हवाओं ने भी हालत खस्ता कर रखी है। तेज धूप के कारण बाहर निकलना तो दूभर है, घर के अंदर भी सुकून नहीं मिल रहा है। बीते कई दिनों से लगातार गर्मी में इजाफा हो रहा है। चटख धूप की वजह से तापमान बढ़ रहा है तो अंधेरा होने के बाद भी कोई खास अंतर नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार को भले ही सुबह काफी चटख धूप नहीं रही और बादलों की वजह से मध्यम धूप निकली, फिर भी तापमान ने 41 डिग्री का आंकड़ा पार कर लिया।
दिन भर लोग धूप से बचने के लिए गमछा और छाता का प्रयोग करते नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी होकर 41.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। न्यूनतम तापमान में दाे डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई है, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री पर रहा। हवाएं 4 किमी प्रति घंटा की दर से और आर्द्रता सुबह 60 प्रतिशत और शाम को 35 प्रतिशत रही।