फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The mange , cleaning personnel off strike

मांगे पूरी, सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

Thu, 25 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The mange , cleaning personnel off strike

नगर पालिका के सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर चल

विज्ञापन
रही अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को मंागें पूरी होने के आश्वासन के बाद समाप्त हुई। चेयरमैन आसिफ खा बब्बू ने कहा कि सफाई कर्मी सड़क  पर फैले कूड़े को तत्काल उठाने में जुट जाएं, जिससे लोगों को राहत मिले।

इस पर सफाई कर्मियों ने पालिका कार्यालय के सामने से ही सफाई कार्य शुरू कर दिया। पालिका परिषद के सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल व उससे शुरू हुई दिक्कतों को डीएम रमेश मिश्र ने गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन आसिफ खां बब्बू व ईओ/एसडीएम मंशाराम वर्मा से मोबाइल पर बात कर पूरी जानकारी ली और कहा कि हड़ताल को तत्काल समाप्त कराने का प्रयास करें।

इस पर चेयरमैन व एसडीएम ने सफाई कर्मियों के नेता कन्हैयालाल व राजेंद्र प्रसाद आदि को बुलाकर उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सफाई कर्मियों को मांगे पूरा करने की घोषणा कर दी और कहा कि हड़ताली अवधि का वेतन समायोजित किया जाएगा। इस पर सफाई कर्मचारी संघ के नेता ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

इसके बाद चेयरमैन, एसडीएम, सभासद संजय त्रिपाठी, रामचंद्र राठौर, इक्तेदार खां, विवेक आदि की मौजूदगी में सफाई कर्मियों ने पालिका कार्यालय के सामने सड़क को साफ किया, इसके बाद धार्मिक स्थलों के आस पास सफाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed