{"_id":"6787fd49c57059c0e7036f07","slug":"the-librarys-appearance-will-change-with-rs-10-lakh-hardoi-news-c-12-1-knp1061-969163-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 10 लाख रुपये से बदलेगी पुस्तकालय की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 10 लाख रुपये से बदलेगी पुस्तकालय की सूरत
Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-48- शिलान्यास करते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाअध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन साथ में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष केडी शुक्ला व महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
हरदोई। एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने पुस्तकालय व अधिवक्ता संघ परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए अपनी निधि से 10 लाख रुपये दिए हैं। कराए जाने वाले कार्याें का शिलान्यास बुधवार को सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने किया। इसके साथ ही अधिवक्ता संघ परिसर का नाम सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर रखे जाने की बात भी तय हुई है। अध्यक्ष केडी शुक्ला ने बताया कि पुस्तकालय की स्थिति जीर्ण हो गई थी। सौंदर्यीकरण के लिए अवनीश कुमार सिंह के सामने प्रस्ताव रखा था। इसको स्वीकार करते हुए अपनी निधि से 10 लाख रुपये का बजट दिया है। इस मौके पर महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।