फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The layer of the service lane of the national highway was torn in the first rain

Hardoi News: पहली बारिश में ही उधड़ गई राष्ट्रीय राज्यमार्ग की सर्विस लेन की परत

Mon, 28 Jul 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 28 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The layer of the service lane of the national highway was torn in the first rain
संडीला। एनएच-731 की सर्विस लेन पहली बरसात भी नहीं झेल पाई। बारिश होते ही सर्विस लेने की परत उखड़ने लगी है। सर्विस लेन क्षतिग्रस्त होने और अंडरपास के नीचे मिट्टी भरी होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर अंडरपास के ही कस्बे में सर्विस लेन बनवाई गई है। पहली ही बरसात में सर्विस लेन की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। कस्बे से गुजर रहे राजमार्ग की सर्विस लेन जगह-जगह से धंस गई है। इससे गड्ढे हो गए हैं। सर्विस लेन की परतें भी उखड़ गईं हैं। इससे न केवल राहगीरों को असुविधा हो रही है बल्कि आए दिन वाहन चालकों को हादसों की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण की तरफ से बनवाए जा रहे मार्ग ओर सर्विस लेन को लेकर लोगों में गुणवत्तापरक काम होने का विश्वास था लेकिन बरसात में सर्विस लेने के क्षतिग्रस्त होने से हकीकत सामने आ गई है। अंडरपास के फुटपाथ पर मिट्टी भरी है। हवा चलने पर धूल आसपास की दुकानों में फैल जाती है। इससे खाद्य सामग्री को भी नुकसान पहुंच रहा है। दुकानदार और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। बारिश के समय अंडरपास के पास कीचड़ और गंदगी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो दिन में कराया जाएगा दुरुस्त
काम गुणवत्तापरक करवाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। करीब 10 दिन पहले ही एनएच-731 का निरीक्षण किया था यदि संडीला में कराए गए काम में गड़बड़ी है तो, दो दिन में उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
कर्नल शरद सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई इकाई लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed